टीवी मसाला

Exclusive: पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने किडनैपिंग और जबरन वसूली के आरोपों पर उगला सच, बोले- उस दिन तो हम...

Exclusive Puja Banerjee And Kunal Verma On Allegation Of Kidnapping And Extortion: टीवी के चर्चित कपल पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा पर किडनैपिंग और जबरन वसूली के आरोप लगे हैं, जिसे लेकर अब कपल ने सच बताया है। उन्होंने बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने एक-एक बात का जवाब दिया।

Image

फोटो क्रेडिट- पूजा बनर्जी और कुमाल वर्मा

Exclusive Puja Banerjee And Kunal Verma On Allegation Of Kidnapping And Extortion: टीवी के चर्चित कपल पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने अपने अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) और कुणाल वर्मा बीते कुछ दिनों से परेशानियों से जूझ रहे हैं। पूजा और कुणाल के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी हुई है। वहीं जब उन्होंने शख्स से अपने पैसे निकलवाने की कोशिश की तो उनके खिलाफ किडनैपिंग और जबरन वसूली का केस दर्ज हो गया। इस मामले को लेकर पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा (Kunal Verma) ने बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने मीडिया के एक-एक सवालों का जवाब दिया।

पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) और कुणाल वर्मा (Kunal Verma) ने फिल्म प्रोड्यूसर श्याम सुंदर डे के कहने पर 1.58 करोड़ रुपये का निवेश किया था, जिसमें उनके साथ धोखाधड़ी हुई। ऐसे में पूजा ने बांगर पुलिस थाने में श्याम सुंदर डे और उनके दो साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। लेकिन उसके बदले में श्याम सुंदर डे की पत्नी ने पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा के खिलाफ गोवा पुलिस में एफाईआर दर्ज करा दी और उनके खिलाफ श्याम सुंदर डे की किडनैपिंग, टॉर्चरिंग और जबरन वसूली का आरोप लगाया। लेकिन टेली टॉक/जूम संग बात करते हुए पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी।

पूजा बनर्जी (Puja Banerjee) ने किडनैपिंग के आरोप पर कहा, "अगर हम किडनैप कर रहे होते तो दिन दहाड़े, रोड पर, पब्लिक प्लेस पर तो क्या हम खींचकर जबरदस्ती गाड़ी से उथारे, बांधकर ले गए? और उस दिन तो हम उन्हीं की गाड़ी में उनके साथ वेस्टिन गए थे। और उसके अगले दिन उन्होंने ही हमसे कहा था कि किसी को मत बोलो। कोलकाता में उनके खिलाफ एफआईआर हो रखी है। अगर हम झूठ बोल रहे हैं तो 10 लोग और थोड़ी झूठ बोलेंगे। अगर हमने फोन छीन लिया होता तो ये कहां से अपनी पत्नी को पुलिस को फोन करके बुलाते। तो अगर इस बात पर कोई सच्चाई होती तो वो एक्शन लेते।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article