Niki Walia on Working in Bollywood And TV Industry: एक्ट्रेस निक्की वालिया (Niki Walia) ने टीवी और फिल्मों में लंबे समय तक काम किया है। खासकर ‘अस्तित्व एक प्रेम कहानी’ (Astitva Ek Prem Kahani) में डॉक्टर सिमरन के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। लेकिन फिल्मों में काम करने का उनका अनुभव टीवी से काफी अलग रहा। हाल ही में Telly Talk India को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ होने वाले व्यवहार और अपने करियर के फैसलों को लेकर खुलकर बात की। तो चलिए जानते हैं कि निक्की वालिया ने क्या कहा जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
निक्की अनेजा वालिया ने किया ये खुलासा (Image Source: Telly Talk India Youtube)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Gaurav-Akanksha ने अलग रहने के बावजूद किया साथ होने का दिखावा? 'फेक कपल' पर बोलीं- मुझसे कहा गया... (Exc)
निक्की वालिया ने बॉलीवुड को लेकर कही ये बात
एक्ट्रेस निक्की वालिया एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी वजह निक्की वालिया का अभी हाल ही में Telly Talk India को दिया इंटरव्यू है। इस दौरान निक्की वालिया ने बॉलीवुड को लेकर काफी कुछ कहा है। निकी वालिया ने बॉलीवुड छोड़कर टेलीविजन चुनने की बात खोली। उन्होंने कहा, 'इंडस्ट्री में तो बाद की बातें हैं। उस वक्त औरतों से जो बेवकूफी वाली चीजें मांगी जाती थीं, उसके अलावा लोगों का बात करने का जो लहजा था ‘अरे तू क्या, अरे ये क्या…’ वो बहुत चौंकाने वाला था। औरतों को वस्तु समझना, ‘अरे वो आएगी, बुलाओ…’ इस तरह से बात करना। और मैं ये सब सुन रही थी, उन लोगों के आस-पास बैठी थी। फिल्म इंडस्ट्री की फितरत और मेरी फितरत अलग थी। कोई गलत नहीं, कोई सही नहीं। न मैं सही, न वो गलत।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:कैंसर ग्रस्त Dipika Kakar फिर अस्पताल में हुईं भर्ती! Shoaib Ibrahim पर आया पैसों का संकट
इस वजह से छोड़ा बॉलीवुड
एक्ट्रेस ने याद किया कि फिल्में छोड़ने के बाद पत्रकार और मैगजीन वाले उनके पास आए और पूछा कि क्षमता होने के बावजूद उन्होंने ये फैसला क्यों लिया। उन्होंने बताया कि मिस्टर आजाद के सेट पर मतभेद की अफवाहें भी चल रही थीं। साफ करते हुए निकी ने कहा कि 'उस वक्त मुझे इंडस्ट्री से काफी बैकलैश मिला। एक हद तक मुझे लगा कि, ‘भाई, तू तो निकल गई, पर तू अगर मांगेगी भी ना काम, अभी इस आर्टिकल के बाद तुझे कोई देने वाला नहीं है।’ क्योंकि सब घबराए हुए थे कि अगर इसने अंदर के पोल खोल दिए तो? ये कल की आई हुई बच्ची ने इतना बोल्ड आर्टिकल दिया है। मतलब, ये किसी से डरती नहीं। और मैं क्यों डरूं? पहली चीज तो मैं झूठ नहीं बोल रही हूं। मैं किसी का नाम गलत नहीं खींच रही हूं।' उनके दिवंगत पिता नारायण अनेजा की बातें फिल्में छोड़ने की बड़ी वजह थीं। उन्होंने याद किया कि पिता ने कहा था कि 'तुम इस इंडस्ट्री के लिए नहीं बनी। और अब मेरे सर पर मेरे फादर का हाथ भी नहीं है कि इंडस्ट्री में कोई ऐसी शर्म करे। पहले तो सबको पता था कि नारायण अनेजा की बेटी है, तो थोड़ा एक सम्मान होता था। तो मैंने ठान ली थी कि मैं अपना सच बोलके एग्जिट करूं। उस सच के बाद टेलीविजन में किसी ने हिम्मत नहीं की मुझे ऐसा कोई सवाल भी करे। कोई एक्ट्रेस इतनी बड़ी हीरोइन बनने के बाद, इतने बड़े एक्टर के साथ हीरोइन बनने के बाद ऐसे ही थोड़ी छोड़ देती है।'
