Exclusive Anjum Fakih Reveals About Ranvijay Singha Help During Struggling Days: टीवी की चर्चित सीरियल 'अंजुम फकीह' ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। 'अंजुम फकीह' ने 'कुंडली भाग्य' में साइड रोल अदा किया था। लेकिन इस किरदार में भी अंजुम फकीह को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। वहीं जल्द ही अंजुम फकीह (Anjum Fakih) जीटीवी के अपकमिंग शो 'छोरियां चली गांव' में नजर आने वाली हैं। इस शो में एक्ट्रेस को गांव में जाकर कुछ टास्क पूरे करने होंगे। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में अंजुम फकीह ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया और बताया कि कैसे इंडस्ट्री के दो कलाकारों ने उनकी मदद की जब उनके पास खाने और रहने के लिए जगह नहीं थी।
फोटो क्रेडिट- अंजुम फकीह इंस्टाग्राम/रणविजय सिंघा इंस्टाग्राम
यह भी पढ़ें: Kundali Bhagya फेम अंजुम फकीह रमजान से 19 दिन पहले पहुंचीं मक्का शरीफ, मां संग करेंगी उमराह
अंजुम फकीह (Anjum Fakih) ने टेली टॉक/जूम को दिये इंटरव्यू में बताया कि स्ट्रगल के दिनों में जब उनके पास रहने की जगह नहीं थी तो रणविजय सिंघा ने उनकी मदद की। एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा, "रणविजय भाई की मैं बहुत इज्जत करती हूं। मैं उनकी बहुत बड़ी फैन रह चुकी हूं। उन्होंने मेरे स्ट्रगल के दिनों में मेरी मदद भी की थी। मेरे पास घर नहीं था और मेरे एक दोस्त ने रणविजय भाई से बात की। वो मुझे जानते भी नहीं थे, फिर भी अपने घर में रहने की जगह दी थी। जब भी पुराने दिनों की बात होती है, मैं उनका नाम जरूर लेती हूं।"
अंजुम फकीह (Anjum Fakih) ने ये तक बताया कि जब उनके पास खाने के लिए पैसे नहीं थे, तब अभिनव शुक्ला और एकता कौल ने उनकी मदद की थी। अंजुम फकीह ने इस बारे में कहा, "कोई ग्रीन रूम में बैठककर खाना खा रहा था। वहां पर बैठे हैं अभिनव शुक्ला और एकता कॉल, वो लोग खाना खा रहे थे और मैंने उनको बोला, "क्या मैं आपका खाना ले सकती हूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं।" ना वो लोग मुझे जानते हैं और ना ही मैं, और उन्होंने मुझे खाना खिलाया है। आज तक मैं उनको दुआ देती हूं।"
