Exclusive: KKK 14 कंटेस्टेंट्स ने आसिम रियाज के खिलाफ रचा था षड्यंत्र, शिल्पा शिंदे ने खोली कैमरे के पीछे की पोल

Khatron Ke Khiladi 14 Shilpa Shinde Reveals Everybody Poked Asim Riaz: टीवी के चर्चित शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' से कुछ दिनों पहले ही आसिम रियाज को बाहर कर दिया गया। बताया जा रहा था कि आसिम रियाज ने कंटेस्टेंट्स संग लड़ाई की थी। लेकिन अब एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने मामले की पूरी सच्चाई जाहिर की है।

Khatron Ke Khiladi 14 Shilpa Shinde Reveals Everybody Poked Asim Riaz: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में कुछ दिनों पहले आसिम रियाज का अभिषेक कुमार, शालीन भनोट और बाकी कंटेस्टेंट्स से झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद आसिम रियाज ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' (Khatron Ke Khiladi 14) में स्टंट करने से भी मना कर दिया था। रोहित शेट्टी संग भी उनकी तू तू, मैं-मैं हुई थी, जिसके बाद आसिम रियाज (Asim Riaz) को 'खतरों के खिलाड़ी 14' से बाहर कर दिया गया। अभिषेक कुमार से लेकर शालीन भनोट तक ने आसिम रियाज को मामले का दोषी बताया था। वहीं अब शिल्पा शिंदे ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' में हुए मामले को सबके सामने जाहिर किया।

शिल्पा शिंदे ने आसिम रियाज के झगड़े पर तोड़ी चुप्पी

End of Feed