टीवी मसाला

Exclusive: Isha Malviya ने बातों-बातों में ली Ex-BF अभिषेक कुमार पर चुटकी, अभिषेक मल्हान संग को लेकर कही ये बात

Isha Malviya Jibe At Abhishek Kumar While Talking About Abhishek Malhan: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ईशा मालवीय हाल ही में अभिषेक कुमार संग 'जोर की बरसात हुई' गाने में नजर आई हैं। इस गाने को लेकर उन्होंने इंटरव्यू दिया। इस दौरान ईशा मालवीय ने एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार भी चुटकी ही।

Image

ईशा मालवीय ने अभिषेक कुमार पर ली चुटकी

Isha Malviya Jibe At Abhishek Kumar While Talking About Abhishek Malhan: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ईशा मालवीय ने अपनी एक्टिंग से लोगो ंका खूब दिल जीता है। ईशा मालवीय ने 'उडारियां' से टीवी की दुनिया में कदम रखा था और इसके बाद वह 'बिग बॉस 17' में भी धूम मचाती नजर आईं। वहीं हाल ही में ईशा मालवीय, यू-ट्यूबर अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) के साथ गाने 'जोर की बरसात हुई' में नजर आईं। ईशा मालवीय (Isha Malviya) और अभिषेक मल्हान का ये गाना यू-ट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है, जिसे लेकर दोनों ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ को इंटरव्यू भी दिया है। लेकिन इंटरव्यू में ईशा मालवीय ने बातों ही बातों में अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर भी चुटकी ली।

ईशा मालवीय (Isha Malviya) ने इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें पता चला कि उन्हें 'अभिषेक' मल्हान (Abhishek Malhan) के साथ काम करना है तो उनका रिएक्शन बेहद मजेदार था। एक्ट्रेस ने कहा, "नाम सुनकर तो मुझे हुआ कि 'चलो ठीक है, क्या पता जिंदगी यही चाहती हो। मैं कर भी क्या सकती हूं।" बता दें कि ईशा मालवीय ने 'उडारियां' एक्टर अभिषेक कुमार को डेट किया था, जिनका बहुत बुरे मोड़ पर ब्रेकअप हुआ। दोनों अपनी डेटिंग लाइफ और ब्रेकअप के लिए खूब सुर्खियों में भी रहे थे। हालांकि इस बीच अभिषेक मल्हान ने भी ईशा मालवीय को रोस्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) ने ईशा मालवीय (Isha Malviya) की बात का जवाब देते हुए कहा, "नाम सुनकर ही इसका मूड ना बस अच्छा हो गया। और कुछ नहीं चाहिए था इसको।" वहीं ईशा मालवीय ने उनके जवाब में कहा, "बिल्कुल नहीं, ये कहना बंद करो क्योंकि हर अभिषेक एक जैसे नहीं होते। तू तो अच्छा है यार बहुत।" ईशा मालवीय ने अभिषेक मल्हान संग काम करने के अनुभव पर भी चुप्पी तोड़ी। एक्ट्रेस ने कहा, "ये बहुत कम बात करते हैं। क्योंकि ये एकदम से आपके साथ नहीं घुलते मिलते। जाहिर है कि पहले ये आपको जान लेंगे, फिर रोस्ट करने लगेंगे। और मेरा तो ऐसा है कि मैं बहुत जल्दी घुल मिल जाती हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article