Exclusive Hina Khan Ready To Tie Knot With Rocky Jaiswal: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपने अंदाज से लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। हिना खान बीते साल ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हो गई थीं। लेकिन एक्ट्रेस धीरे-धीरे इस बीमारी से ठीक हो रही हैं। हिना खान की इस परेशानी में बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल ने उनका खूब साथ दिया। उन्होंने हर एक पल न केवल हिना खान का ख्याल रखा, बल्कि बीमारी से लड़ने में हिना खान (Hina Khan) की मदद भी की। हिना खान और रॉकी जैसवाल (Rocky Jaiswal) की शादी का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि वो इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। हिना खान को लेकर खबर है कि वह और रॉकी जैसवाल 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में अपनी शादी का ऐलान कर सकते हैं।
हिना खान (Hina Khan) और रॉकी जैसवाल (Rocky Jaiswal) से जुड़े सूत्रों ने जूम और टेली टॉक को बताया कि एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड के साथ 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में शादी का ऐलान करने वाली हैं। इतना ही नहीं, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में हिना खान और रॉकी जैसवाल बतौर मेहमान बनकर एंट्री करेंगे। वहीं सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के कंटेस्टेंट दो टीम में बटेंगे, जिसमें से एक लड़के वाले तो वहीं दूसरे लड़की वाले होंगे। बता दें कि बीते दिन 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' से जुड़े कुछ बीटीएस वीडियोज भी सामने आए थे, जिसमें हिना खान और रॉकी जैसवाल ने साथ में शो में कदम रखा। वहीं उषा नाडकरणी उनकी आरती उतारती दिखाई दीं।
जहां हिना खान (Hina Khan) येलो आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगीं तो वहीं रॉकी जैसवाल (Rocky Jaiswal) ने शेरवानी पहनी हुई थी। शो में दोनों का साथ बेहद जबरदस्त लगा। बता दें कि हिना खान और रॉकी जैसवाल बीते कई सालों से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। हिना खान ने कुछ दिनों पहले रॉकी जैसवाल के लिए इमोशनल पोस्ट भी शेयर की थी।
