टीवी मसाला

Exclusive: TMKOC में वापसी के लिए असित मोदी के सामने झुके गुरुचरण सिंह, मिन्नतों पर नहीं पिघला प्रोड्यूसर का दिल

Exclusive Gurucharan Singh Requests Asit Modi To Take Him Back IN TMKOC: टीवी के चर्चित सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्टर गुरुचरण सिंह कुछ दिनों पहले मुंबई आए थे। उन्होंने यहां असित मोदी से मुलाकात की, साथ ही एक्टर को शो में वापिस लेने की भी दरख्वास्त की थी।

Image

गुरुचरण सिंह ने TMKOC में वापसी के लिए असित मोदी से की दरख्वास्त

Exclusive Gurucharan Singh Requests Asit Modi To Take Him Back IN TMKOC: टीवी के चर्चित सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्टर गुरुचरण सिंह बीते कई दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। अप्रैल महीने में वह अचानक गुमशुदा हो गए थे, जिससे उनके परिवार के साथ-साथ फैंस भी हैरान रह गए। हालांकि कुछ दिनों बाद ही गुरुचरण सिंह घर लौट आए थे। कुछ दिनों पहले ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) एक्टर मुंबई भी आए, जहां उन्होंने असित मोदी से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात को लेकर अटकलें लग रही थीं कि गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) शो में वापसी करेंगे। वहीं अब बताया जा रहा है कि गुरुचरण सिंह ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वापसी के लिए असित मोदी के सामने मिन्नतें भी की थीं।

गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) को लेकर उनसे जुड़े सूत्रों ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ से बताया कि एक्टर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)में वापिस आना चाहते हैं। गुरुचरण सिंह के बारे में सूत्र ने कहा, "वह असित मोदी से अनुरोध कर रहे थे कि उन्हें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वापिस ले लिया जाए। उन्होंने ये तक कहा कि नए सोढ़ी को दर्शक ज्यादा पसंद नहीं कर रहे हैं। उन्होंने असित मोदी से बार-बार कहा कि वो मीडिया के सामने आकर उनकी वापसी के बारे में बात करें। लेकिन प्रोड्यूसर ने ऐसा करने से मना कर दिया। यही कारण था कि असित मोदी को अपनी और गुरुचरण सिंह की मुलाकात के बारे में बयान जारी करना पड़ा। अटकलें लग रही थीं कि गुरुचरण सिंह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वापसी करेंगे, लेकिन ये सच नहीं है।"

बता दें कि गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) मुंबई शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया था कि उनके मम्मी-पापा चाहते हैं कि वह दिल्ली में रहें, लेकिन वह मुंबई में बसना चाहते हैं। हालांकि अभी तक गुरुचरण सिंह के हाथ कोई भी नया शो नहीं लगा है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article