टीवी मसाला

Exclusive: GHKKPM में करणवीर बोहरा से पहले इस हैंडसम हंक को भंवर पाटिल बनाना चाहते थे मेकर्स, एक्टर ने ठुकराया ऑफर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin This Actor Approached For Bhanvar Role Before Karanvir Bohra: टीवी के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' में करणवीर बोहरा ने भंवर पाटिल का रोल अदा किया, जिसे खूब पसंद किया गया। लेकिन करणवीर बोहरा से पहले मेकर्स ने किसी और को अप्रोच किया था।

Image

करणवीर बोहरा से पहले इस एक्टर को मिला था ऑफर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin This Actor Approached For Bhanvar Role Before Karanvir Bohra: टीवी के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' साल 2020 से लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाए बैठा है। 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में सवि और ईशान की कहानी खत्म होने वाली है। मेकर्स इसकी टीआरपी को दोगुना करने के लिए लीप लाने वाले हैं, जिसके बाद नए कलाकारों की भी एंट्री होगी। लेकिन लीप से पहले भी मेकर्स ने शो में करणवीर बोहरा की एंट्री कराई थी, जिन्होंने 'गुम है किसी के प्यार में' को नया ट्विस्ट देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन बताया जा रहा है कि करणवीर बोहरा से पहले मेकर्स की नजर में इस किरदार के लिए कोई और ही एक्टर था।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में भंवर पाटिल के किरदार के लिए मेकर्स ने पहले विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) को अप्रोच किया था। इस बात का खुलासा उनसे जुड़े करीबी सूत्र ने टेली टॉक संग बातचीत में किया है। बताया जा रहा है कि विशाल को शो का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने किसी कारण से इसे ठुकरा दिया। सूत्र ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "विशाल आदित्य सिंह को भवर पाटिल के रोल के लिए न्योता दिया गया था, लेकिन उन्होंने अपने किसी कारण से इस किरदार को ठुकरा दिया।"

विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) से जुड़े सूत्र के मुताबिक, 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के मेकर्स एक्टर को लीप के बाद लीड एक्टर भी बनाना चाहते थे। इस बारे में बात करते हुए सूत्र ने कहा, "विशाल को लीप के बाद की कहानी के लिए लीड रोल के लिए भी चुना गया था। लेकिन उन्होंने ये ऑफर भी ठुकरा दिया।" बता दें कि विशाल आदित्य सिंह से पहले मेकर्स की निगाह परम सिंह पर भी थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article