Exclusive: सगाई के बंधन में बंधे Eisha Singh-Avinash Mishra? अफवाहों पर एक्ट्रेस की मम्मी ने दिया बड़ा बयान
- Authored by: आशना मलिक
- Updated Dec 20, 2025, 07:01 AM IST
Eisha Singh Mother Reaction On Her Engagement Rumors With Avinash Mishra: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने अपनी दोस्ती के लिए खूब सुर्खियां बटोरी हैं। दोनों को लेकर अफवाहें आ रही थीं कि वे सगाई के बंधन में बंध चुके हैं। इस मामले पर अब ईशा सिंह की मम्मी ने चुप्पी तोड़ी है।
फोटो क्रेडिट- ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा इंस्टाग्राम
Eisha Singh Mother Reaction On Her Engagement Rumors With Avinash Mishra: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ईशा सिंह और एक्टर अविनाश मिश्रा ने "बिग बॉस 18' में रहकर अपनी दोस्ती के लिए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का बॉन्ड लोगों को तो पसंद आता ही था, साथ ही ये दोस्ती बिग बॉस के बाहर भी बरकरार रही। ईशा और अविनाश अक्सर एक-दूजे के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए भी दिखाई देते हैं। लेकिन हाल ही में दोनों की सगाई की अफवाहें खूब सामने आ रही हैं। ऐसे में टेली टॉक/जूम ने ईशा सिंह (Eisha Singh) की मम्मी से जुड़ने की कोशिश की। उन्होंने टेली टॉक को दिये इंटरव्यू में सगाई की अफवाहों पर तो बड़ा बयान दिया ही, साथ ही गलत बातें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी।
ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की सगाई की अफवाहों पर बात करते हुए एक्ट्रेस की मम्मी रेखा सिंह नाराज और हताश दिखीं। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "जब जाने-पहचाने लोग ये सब लिखने लगते हैं तो आपको बहुत धक्का लगता है कि ये क्या हो रहा है। मेरा नाम बोलने से पहले आप मुझसे तो पूछो।" ईशा सिंह की मम्मी ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा, "मैं परेशान नहीं होती, मैं देखती हूं लोग कुछ भी लिख रहे होते हैं। मैं नजरअंदाज कर देती हूं। लोग 50 चीजें अच्छी लिख रहे हैं और 50 गलत लिख रहे हैं तो हम अच्छी चीजों पर ध्यान देते हैं। अगर आप मेरा नाम ले रहे हो तो मैंने ईशा की लीगल टीम से बात की है। और मैं लीगल एक्शन ले रही हूं।"
बता दें कि ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) की साथ में जब-जब तस्वीरें आईं हैं, लोगों ने उनकी डेटिंग की अटकलें खूब लगाई हैं। हालांकि ईशा और अविनाश ने अक्सर एक-दूजे को अपना अच्छा दोस्त ही बताया है। 'बिग बॉस 18' में भी दोनों एक-दूसरे के लिए हर मौके पर खड़े नजर आए थे। उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती थी। वहीं सगाई की इन अफवाहों पर अभी तक ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।