टीवी मसाला

Exclusive: Divya Agarwal के पति Apurva Padgaonkar पर लगा बतमीजी का आरोप, पीड़ित ब्रोकर ने कहा 'हमारे पेट पर लात'...

Rafique Merchant on Divya Agarwal Husband: टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल पर मुंबई बेस्ड ब्रोकर रफीक मर्चन्ट ने आरोप लगाया है की उन्होंने अब तक फ्लैट की ब्रोकरेज नहीं दी है। ऐसे में टेली टॉक संग हुई एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान ब्रोकर ने एक्ट्रेस के पति अपूर्व पर बतमीजी का आरोप लगाया।

Image

Rafique Merchant on Divya Agarwal Husband

Rafique Merchant on Divya Agarwal Husband: टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। इसी साल एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर संग फेरे लेकर सात जन्मों के लिए एक हो गईं थी। इसी बीच कुछ दिन पहले मुंबई बेस्ड ब्रोकर ने इस कपल पर ब्रोकरेज नया देने का आरोप लगाया था। हाल ही में टाइम्स नाउ के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान रफीक मर्चन्ट ने इस पूरे मामले की सच्चाई बताई साथ ही एक्ट्रेस के पति अपूर्व पर बतमीजी करने का आरोप भी लगाया।

ब्रोकर रफीक मर्चन्ट ने एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान बताया कि टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने तीन साल पहले मुंबई के जोगेश्वरी में 2 BHK फ्लैट खरीदा था। उस समय फ्लैट की कीमत 2.25 करोड़ थी, लेकिन मार्च में यह घर कपल ने बेच दिया। ऐसे में यह फ्लैट बेचने के बाद दिव्या और अपूर्व ने ब्रोकर को उनका 1% हिस्सा नहीं दिया और वह कई समय से दोनों को फोन कर रहे हैं। ब्रोकर ने कपल से अनुरोध कर कहा कि उनके पेट पर लात मत मारे और उनका बकाया चुका दें।

इसी के साथ ब्रोकर ने यह भी खुलासा किया की अप्रूव ने उनके साथ काल पर बतमीजी की जो बेहद अपमानजनक था। हालांकि रफीक कोई कारवाई नहीं करेंगे वह इस साल के सितंबर तक इंतेजार करेंगे। इस इंटरव्यू के तुरंत बाद टीम ने दिव्या को काल किया जिसपर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा की आप उनका इंटरव्यू लेते रहें और मैं इस मामले पर कोई बयान नहीं देना चाहती।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article