टीवी मसाला

Exclusive: Dalljiet Kaur ने बेटे जेडन के इकलौते पिता होने पर जताया गर्व, कहा 'वो ही मेरी शक्ति है'...

Exclusive: Dalljiet Kaur on Singel Parent: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने इन दिनों अपनी और निखिल पटेल (Nikhil Patel) संग दूसरी शादी टूटने की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान उन्होंने बेटे जेडन के लिए सिंगल पेरेंट्स होने पर गर्व जताया है।

Image

Exclusive: Dalljiet Kaur on Singel Parent

Exclusive: Dalljiet Kaur on Singel Parent: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर की जिंदगी में इन दिनों काफी उथल पुथल देखने को मिल रही है जिससे हर कोई हैरान है। एक्ट्रेस की निखिल पटेल संग दूसरी शादी भी 11 महीनों के अंदर-अंदर टूट गई, जिसके चलते वह काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। दलजीत ने पति निखिल पर अफेयर का इल्जाम लगाया था की वह शादी के बाद भी दूसरी औरतों संग संबंध रखते थे। ऐसे में दोनों इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी बयान बाजी कर रहे हैं इसी बीच हमसे एक्सक्लूसिव बातचीत पर एक्ट्रेस ने बेटे जेडन के इकलौते पेरेंट होने पर प्रतिक्रिया दी।

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) टाइम्स नाउ से एक्सक्लूसिव बातचीत कर बताती है की सिंगल पेरेंट्स होने पर उन्हे काफी गर्व महसूस होता है। एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि मैं बेटे जेडन की पढ़ाई में मदद करने के लिए अपने सेट पर शॉट्स के बीच समय निकालती हूं। शुरू से ही बेटा मेरे सेट और मेकअप रूम में बड़ा हुआ है जिसे कुछ समय बार प्ले रूम में बदल दिया गया था। एक डेली सोप एक्ट्रेस और इकलौती माता-पिता के रूप में समय हमेशा सबसे बड़ी चुनौती रही है। मुझे उस सिंगल पेरेंट्स होने पर गर्व है जो मैंने उसे वो सब दिया है जो एक पिता बेटे को देता है।

दलजीत कौर बेटे जेडन की वजह से टीवी इंडस्ट्री या दोस्तों की पार्टी में भी नहीं जाती हैं, क्यूंकी उन्हे बेटे को सुबह स्कूल भी भेजना होता है। एक्ट्रेस के लिए बेटा ही उनकी जीवन में शक्ति है। बात दें की जेडन शालिन भनोट और दलजीत कौर का बेटा है साल 2015 में यह कपल एक दूजे से तलाक लेकर अलग ही गया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article