Exclusive Dalljiet Kaur Concerns For Her Safety As Safeena Nazar: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन दलजीत कौर अपनी निजी जिंदगी के कारण ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं। दलजीत कौर और निखिल पटेल का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिनों पहले दलजीत ने निखिल पटेल को रिंग फिंगर में अंगूठी पहनने के लिए तंज कसा था। साथ ही उन्होंने सफीना नजर को भी आड़े हाथों लिया था। लेकिन अब खुद सफीना नजर ने दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) को मैसेज कर धमकी दी है। जिसके बाद से एक्ट्रेस को अपनी सुरक्षा की भी चिंता होने लगी है। इस बात का खुलासा खुद दलजीत कौर ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीच के दौरान किया।
दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) से जुड़े सूत्रों ने सफीना नजर (Safeena Nazar) और एक्ट्रेस के बारे में बात करते हुए कहा, "कुछ दिनों पहले सफीना ने दलजीत कौर को मैसेज किया था कि वह उसकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद कर रही हैं। साथ ही दलजीत ने दावा किया था कि वो अपने पति के साथ खुश है। सफीना ने दलजीत को धमकी भी दी थी कि वो उनके खिलाफ साइबर बुलिंग की शिकायत दर्ज कराएंगी।" सूत्रों ने दलजीत कौर के सिलसिले में बात करते हुए कहा, "दलजीत ने भी सफीना से कहा कि वो जो कर सकती हैं कर लें, क्योंकि उनके पास सोशल मीडिया पोस्ट को वैध बताने के कई सबूत हैं। दलजीत ने भी सफीना नजर को कानूनी दांव-पेंच में घसीटने की चेतावनी दी।"
मामले को लेकर टेली टॉक/टाइम्स नाउ ने दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) से भी जुड़ने की कोशिश की। दलजीत कौर ने इस बारे में कहा, "ईमानदारी से बताऊं तो मुझे इन दिनों मेरी सुरक्षा की चिंता होने लगी है। ये ऐसी बात है जो मुझे यहां बतानी चाहिए।" दलजीत कौर ने अपने और सफीना नजर की बहस की भी पुष्टि की। बता दें कि सफीना नजर के बारे में खुद दलजीत ने बताया था कि वह पहले से शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं।
