Exclusive: Asim Riaz ने शालिन-अभिषेक को बताया लूजर, KKK 14 के सेट को बनाया Bigg Boss का घर

Exclusive: Asim Riaz Fight on KKK 14 Set: कल खबर आई की खतरों के खिलाड़ी 14 के सेट पर आसिम रियाज़ की शालिन भनोट और अभिषेक कुमार संग लड़ाई हुई। ऐसे में उस दौरान सेट पर क्या हुआ था और इस बीच शिल्पा शिंदे का क्या रोल रहा जानिए इस रिपोर्ट में।

Exclusive: Asim Riaz Fight on KKK 14 Set: रोहित शेट्टी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 कल से काफी ज्यादा सुर्खियों में बना जब खबर आई की आसिम रियाज की सेट पर लड़ाई हुई है। इस कारण वर्ष उन्हे शो के मेकर्स ने बाहर का रास्ता भी दिखाया, लेकिन कुछ देर बाद खबर आई की यह लड़ाई एक्टर की शालिन भनोट और अभिषेक कुमार संग हुई। ऐसे में अब टाइम्स नाउ के एक सोर्स ने इस मामले की असलियत बताई है जिसे सुन आपको भी झटका लग सकता है। आखिर ये लड़ाई किस कारण से हुई और आसिम को इतना गुस्सा क्यूँ आया जानिए इस रिपोर्ट में।

Exclusive: Asim Riaz Fight on KKK 14 Set

टाइम्स नाउ से हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में एक सोर्स ने बताया की दरअसल एक स्टंट आसिम रियाज़ (Asim Riaz) को काफी खतरनाक और जोखिम भरा लगा। ऐसे में उन्होंने यह स्टंट करने से मना कर दिया लेकिन रोहित शेट्टी ने उन्हे समझाया की इसका परीक्षण उनकी टीम द्वारा किया गया था जिसमें वार विशेषज्ञ शामिल थे। लेकिन आसिम ने ऐसा करने से मना कर दिया जब शालीन भनोट और अभिषेक कुमार ने उसे इसके लिए मनाना शुरू किया तब बात बहस में बदल गई।

End of Feed