Exclusive: 'शादी में गाना गलत नहीं...'- अभिजीत भट्टाचार्य को इस सिंगर का करारा जवाब, पढ़ाया गायकी का पाठ

Exclusive Anup Jalota Slams Abhijeet Bhattacharya: सुपरस्टार सिंगर पर अभिजीत भट्टाचार्या ने बयान दिया था कि शादियों में गाना गाने से औकात कम हो जाती है। अपने इस बयान के लिए वह लोगों के निशाने पपर आ गए हैं। अब 'बिग बॉस 12' के अनूप जलोटा ने भी अभिजीत भट्टाचार्य पर तंज कसा है।

Exclusive Anup Jalota Slams Abhijeet Bhattacharya: सिंगिंग रिएलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' में अभिजीत भट्टाचार्य ने एक बयान दिया था, जिसके कारण वह लोगों के निशाने पर आ गए हैं। अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा था कि कोई भी पैसा दिया और शादियों में गाना गाने लगे तो उससे औकात कम हो जाती है। अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya) की ये टिप्पणी नेहा कक्कड़ को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी और उन्होंने शो में ही सिंगर को टोक दिया था। उनके बाद मिलिंद गाबा ने भी अभिजीत भट्टाचार्य की पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं अब एक और सिंगर ने अभिजीत भट्टाचार्य की बातों का करारा जवाब दिया है।

End of Feed