टीवी मसाला

Exclusive: अभिषेक बजाज पर डोरे डाल रही थीं तान्या मित्तल? पोल खोलते हुए बोले BB 19 फेम- मुझसे अकेले में...

Exclusive Abhishek Bajaj Breaks Silence Over Tanya Mittal: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में अभिषेक बजाज ने दावा किया था कि तान्या मित्तल ने उनके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की है। वहीं घर से बाहर आने के बाद भी अभिषेक बजाज ने अपना बयान नहीं बदला। यहां तक कि उन्होंने तान्या मित्तल की जमकर पोल भी खोली।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Exclusive Abhishek Bajaj Breaks Silence Over Tanya Mittal: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' से अभिषेक बजाज का पत्ता कट चुका है। लेकिन उनके एविक्शन ने दर्शकों को हैरान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 'बिग बॉस 19' से बाहर आते ही अभिषेक बजाज ने भी न केवल मेकर्स को एक्सपोज किया, बल्कि एक-एक कंटेस्टेंट की पोल खोलते नजर आए। अभिषेक बजाज ने प्रणित मोरे के फैसले पर तो मायूसी जाहिर की ही, साथ ही इस बात पर भी चुप्पी तोड़ी कि तान्या मित्तल उनके साथ फ्लर्ट कर रही थीं या नहीं। अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) ने बताया कि उन्होंने बाहर आकर तान्या मित्तल का एक वीडियो क्लिप देखा, जिससे वह हैरान रह गए।

'बिग बॉस 19' फेम अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) ने तान्या मित्तल के व्यवहार की पोल खोलते हुए कहा, "अगर ये एक बार होता तो ठीक था। लेकिन मैंने देखा है जब भी उसने मेरी तारीफ की है। आपको अपनी बॉडी लैंग्वेज का ध्यान रखना चाहिए ना। एक बार आप मेरी तारीफ कर रहे हो और दूसरे ही पल सबके सामने मेरी बेज्जती कर रहे हो तो ये क्या था? मुझे ये दोगली चीजें समझ नहीं आईं। अगर आप मेरी तारीफ करना चाहते हो तो वो सबके सामने भी कर सकते हो। आपको वो सब कहने के लिए मुझे अकेले में ढूंढने की जरूरत नहीं है।" अभिषेक बजाज ने बताया कि उन्होंने तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट का एक वीडियो क्लिप भी देखा।

अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) ने 'बिग बॉस 19' से जुड़े वीडियो क्लिप के बारे में कहा, "मैंने एक क्लिप देखा, जहां तान्या फरहाना से कह रही है कि जब अभिषेक और अशनूर साथ नहीं रहेंगे तो हम उसके साथ कुछ भी कर सकते हैं। क्यों? वो क्या था?" अभिषेक बजाज से सवाल किया गया कि क्या फरहाना भट्ट भी उनपर डोरे डाल रही थीं? इसपर अभिषेक बजाज ने कहा, "वो पूरी तरह से मुखर है। वो चीजें सामने रखती थी और गेम नहीं खेल रही थी।" अभिषेक बजाज का कहना है कि तान्या मित्तल न केवल अजीब व्यवहार करती हैं, बल्कि उन्होंने इस बात की ओर भी इशारा किया कि जब तान्या के आसपास कोई नहीं होता तो वह घटिया गेम खेलने की कोशिश करती हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article