ED Files Money Laundering Case Against Elvish Yadav: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता रह चुके एल्विश यादव की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। एल्विश यादव बीते कई दिनों से स्नेक वेनम केस को लेकर चर्चा में बने हुए थे। इस मामले के तहत उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि लोकल कोर्ट ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) को जमानत दे दी थी। लेकिन अब स्नेक वेनम मामले में एक और मोड़ आया है। दरअसल, इस केस में मनी लॉन्ड्रिंग के लिए एल्विश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
एल्विश यादव (Elvish Yadav) के खिलाफ ईडी ने मुकदमा दर्ज किया है और इस बात की पुष्टि भी खुद ईडी के वरिष्ठ अधिकारी ने ही की है। ईडी के अधिकारी ने हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत के दौरान बताया कि उनकी लखनऊ यूनिट ने एल्विश यादव और बाकी लोगों के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम एल्विश यादव और स्नेक वेनम केस से जुड़े बाकी लोगों से जल्द ही पूछताछ भी कर सकती है।
बता दें कि स्नेक वेनम मामले में एफआईआर दर्ज होने के करीब 6 महीने बाद एल्विश यादव (Elvish Yadav) और बाकी आरोपियों के खिलाफ 6 अप्रैल को गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत 1200 पेज की चार्जशीट दायर की थी। चार्जशीट में सांपों की तस्करी और पार्टियों में उनके जहर के इस्तेमाल के सिलसिले में बताया गया था। वहीं ईडी से जुड़े इस मामले पर अभी तक एल्विश यादव की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में नाम आने के बाद एल्विश यादव (Elvish Yadav) के फैंस उनके सपोर्ट में आ गए हैं। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, "आप मजबूत इंसान हैं। ये घड़ी भी गुजर जाएगी। हम लोग आपके साथ हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "हर बार एक मासूम को ही क्यों लक्ष्य बनाया जाता है।"
