Elvish Yadav आधी रात को नोएडा पुलिस के सामने हुए पेश, वेनम केस में 3 घंटे तक चली पूछताछ

Elvish Yadav Questioned By Noida Police: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। वेनम केस में एल्विश यादव से बीती रात नोएडा पुलिस ने पूछताछ की। बताया जा रहा है कि एल्विश यादव से करीब 3 घंटे तक सवाल किये गए थे।

Elvish Yadav Questioned By Noida Police: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते सप्ताह ही एल्विश यादव (Elvish Yadav) का नाम वेनम केस में सामने ाया था, जिसमें उनपर गैर-कानूनी तरीके से रेव पार्टी आयोजित कराने का आरोप लगा था। साथ ही एल्विश यादव पर सांप के जहर की सप्लाई का भी आरोप था। वहीं बीती रात इस सिलसिले में एल्विश यादव से पूछताछ भी की गई।

End of Feed