Elvish Yadav ने एजाज खान को दी खुली धमकी, कहा "सोशल मीडिया पर भौंक मत , इंसान बनो

Elvish Yadav Open Challenge to Ajaz Khan: बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एलविश ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाते हुए एजाज खान को खुली धमकी दी है। जिसके बाद एजाज ने भी बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता को लपेटे में लिया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Elvish Yadav Open Challenge to Ajaz Khan: बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एलविश और एजाज पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के कट्टर प्रतिद्वंद्वी हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर कटाक्ष करते हुए वीडियो बनाते हुए देखे जाते हैं, साथ ही उनके प्रशंसक कमेंट सेक्शन में एक-दूसरे पर हमला करते हैं। अब एक बार फिर एलविश और एजाज एक दूसरे से भीड़ गए हैं। एलविश ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाते हुए एजाज खान को खुली धमकी दी है। जिसके बाद एजाज ने भी बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता को लपेटे में लिया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Elvish Yadav Open Challenge to Ajaz Khan

बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एलविश यादव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि "मैं यह वीडियो बनाते समय बहुत डरा हुआ हूँ क्योंकि मैं मुंबई में हूँ।" एजाज खान ने कहा था कि "जब मैं मुंबई में होऊँगा तो वह मुझसे सॉरी बुलवाएंगे। उसने यह भी कहा कि वह मुझे दिल्ली, हरियाणा या मुंबई में पकड़ लेगा। फिर आगे एलविश के दोस्त कहते हैं कि "पकड़ ले भाई, हम देखें हैं तुम्हारी क्या औकात है। सोशल मीडिया पर भौंक मत , इंसान बनो।" इसके बाद एलविश कहते हैं कि "अगर आपको अपने रील्स पर व्यूज चाहिए तो कड़ी मेहनत करें, मुझे धमकी ना दें।

End of Feed