PFA Officer Complaint Against Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं, उनकी पर्सनल लाइफ के चर्चे हर जगह है। मार पिटाई से लेकर वेनम केस तक उनके ऊपर चल रहे केस खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एल्विश पर एक और शिकायत दर्ज कराई गई की उन्होंने के एनिमल ऑफिसर को जान से मारने की धमकी दी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।
फिल्मीबीट की रिपोर्ट्स के अनुसार पीएफए अधिकारी सौरभ गुप्ता ने गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में शिकायत की है। उन्होंने एल्विश यादव (Elvish Yadav) पर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें और उनके भाई को धमकी देने का आरोप लगाया है। उनका दावा है की कि जब से उनकी टीम ने नोएडा में स्नेम वेनम केस गैंग का भंडाफोड़ किया है। तब से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं, उन्हे अपनी जान के ऊपर मंडरा रहा खतरा महसूस हो रहा है।
साथ ही उन्होंने ये भी कहा की अगर उन्हे और उनके भाई को कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार और कोई नहीं एल्विश और यूट्यूबर के फैंस होंगे। ऐसे में ये जान पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। जानकारी के लिए बात दें की एल्विश यादव ने कुछ दिन पहले मैक्सटर्न को बुरी तरह पीटा था, जिसकी वीडियो खूब वायरल हुई थी। हालांकि कल दोनों ने लाइव आकार अपनी इस दुश्मनी को खतम किया और अच्छे दोस्त बन गए हैं। इसी के साथ आखरी बार एल्विश बिग बॉस के ओटीटी 2 में दिखे थे साथ ही उसके विजेता भी रहे।
