Aishwarya Sharma Reply To Troller: टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस और उनके पति नील भट्ट सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो और तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपडेट करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस संग कुछ ऐसा हुआ जो कोई दुश्मन भी ना सोचें करने या कहने के लिए। इंटरनेट पर एक्ट्रेस को एक ट्रोलर ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुन वह भी चुप नहीं रह पाईं और सरेआम जवाब देना पड़ा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।
कुछ दिन पहले नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने सोशल मीडिया पर सभी से विनती करी की वह उन्हे कोई गिफ्ट ना भेजें। कपल के लिए फैंस का प्यार और सपोर्ट काफी है, यह सब कर वह पैसे बर्बाद ना करें। जिसके बाद एक यूजर ने लिखा की ये सब शब्द किसी और के हैं जिसे आप जानती हो, तुम एक चोर हो जैसे तुमने किसी और के शब्द चुराएं हैं। साथ ही तुम उससे जलती और कितनी गंदी और गलीच औरत हो तुम,।
ट्रोलर सिर्फ यही नहीं रुका वह आगे कहता है की हम सब ये उम्मीद करते हैं की बहुत जल्द तुम्हारी मौत और अंतिम संस्कार देखें। जिसके बाद एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए लिखा की मुझे सही में नहीं पता आप किसके बारे में बात कर रहे हैं। हम हर हफ्ते फैंस से गिफ्ट के तौर पर प्यार लेते हैं, आपको मुझे जितनी बददुआ देनी है दे लें, उम्मीद है की आपके दिल को सुकून मिला होगा।
