Ekta Kapoor show Bhagya Lakshmi completed 1000 episode: एकता कपूर के शो भाग्यलक्ष्मी ने अपने 1000 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। ऋषि ओबेरॉय और ऐश्वर्या खरे द्वारा अभिनीत या शो टीआरपी चार्ट में भी अपना स्थान बनाए हुए है। दर्शकों को यह शो काफी अच्छा लग रहा है। भाग्यलक्ष्मी सीरीयल को एकता कपूर के टेलीफ़िल्म्स द्वारा निर्माण किया गया है। अब शो के 1000 एपिसोड पूरे हो गए हैं। इस खुशी का जश्न मनाने के लिए एकता कपूर ने हाल ही में अपने मुंबई के आलीशान घर में एक डिनर पार्टी का आयोजन किया, जहां इस शो के सभी कलाकार भी शामिल हुए। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Ekta Kapoor show Bhagya Lakshmi completed 1000 episode
रोहित सुचांती ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैन्डल पर एकता कपूर द्वारा आयोजित डिनर की अंदरूनी तस्वीरें साझा की। वह सभी कलाकारों और एकता कपूर के साथ पोज देते हुए नजर आए। रोहित सुचांती ने कैप्शन में लिखते हुए कहा "यह कितनी सुहानी रात थी, भाग्यलक्ष्मी शो की सफलता का जश्न मनाने के लिए। उन्होंने आगे लिखा "सबसे खूबसूरत होस्ट होने के लिए धन्यवाद।'
बता दें कि भाग्यलक्ष्मी सीरियल का प्रीमियर 3 अगस्त, 2021 को हुआ था। इस शो में ऐश्वर्या खरे, रोहित सुचांती, और अमन गांधी मुख्य भूमिका में हैं। इस शो की कहानी की बात करें तो यह कहानी यह कहानी पंजाब के गुरदाससपुर की है। जहां की लक्ष्मी रहने वाली है। अधिक जानने के लिए इस शो को आप जी चैनल पर देख सकते हैं।
