टीवी मसाला

एकता कपूर नहीं बनाना चाहती थीं 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का दूसरा सीजन, इस एक ख्याल से बदला फैसला

Ekta Kapoor Long Note For Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: डेली सोप क्वीन एकता कपूर का 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' दूसरे सीजन के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। शो की रिलीज से पहले एकता कपूर ने लॉन्ग नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह सीजन 2 नहीं करना चाहती थीं।

Image

फोटो क्रेडिट- एकता कपूर इंस्टाग्राम

Ekta Kapoor Long Note For Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने अपने टीवी शोज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। खासकर एकता कपूर का 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' टीवी का ऐसा सीरियल है, जिसे सालों बाद भी लोग रिपीट मोड पर देखना पसंद करते हैं। खास बात तो यह है कि एकता कपूर जल्द ही इसके सीजन 2 के साथ छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। शो का प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुका है, जिसमें स्मृति ईरानी बतौर तुलसी विरानी नजर आईं। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' के रिलीज से पहले एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह सीजन 2 के लिए 'ना' कह चुकी थीं।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को लेकर एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने अपने नोट में दिल का गुबार निकाला। उन्होंने कहा, "जब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के 25 साल पूरे होने को आए और इसे टीवी पर फिर टेलीकास्ट करने की बातें हुईं तो मेरा पहला रिएक्शन था, 'नहीं बिल्कुल नहीं।' मैं उस पुरानी याद को क्यों ही छेड़ना चाहूंगी। हम पुरानी यादों से मुकाबला नहीं कर सकते, वो हमेशा ही सशक्त रहती हैं। जिस तरह से मुझे मेरा बचपन याद है और जैसे मैंने जिया है वो हमेशा ही अलग रहेगा।" एकता कपूर ने बताया कि उनके सीजन 2 न बनाने का एक कारण ये भी था कि अब मनोरंजन की दुनिया काफी बदल गई है। अब लोग केवल एक टीवी नहीं बल्कि अलग-अलग प्लेटफॉर्म से मनोरंजन ढूंढ लेते हैं।

एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने अपने नोट में आगे बताया कि इंटरनेशनल रिचर्स ने दिखाया था कि कैसे 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने महिलाओं को भारतीय घरों में आवाज थी। 2000 और 2005 के बीच लोगों ने परिवार के मसलों में हिस्सा लेना शुरू किया था। ये बदलाव टीवी शोज से, खासकर 'क्योंकि...' और 'कहानी घर-घर की' से शुरू हुआ था। एकता कपूर ने पोस्ट में बताया कि शो केवल डेली सोप नहीं था, बल्कि यह सीरियल घरेलू हिंसा, मैरिटल रेप और एज शेमिंग जैसे मुद्दों को भारतीय घरों में डाइनिंग टेबल तक लेकर आया और यही इस कहानी की असली वसीयत थी।

एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने पोस्ट में कहा कि उन्हें एहसास हुआ कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की एंडिंग बहुत ही जल्दबाजी में की गई थी और ये अधूरी थी। ऐसे में उन्होंने अपनी टीम के साथ सोचा कि क्यों ना एक बार फिर से शो को वापिस लाया जाए और उन मुद्दों पर ध्यान दिया जाए, जिन्हें टीवी ने बहादुरी से दिखाया था। एकता कपूर ने लिखा, "मैंने भी कहा कि चलो करते हैं।थ ऐसा शो बनाते हैं जो जरूरी सवालों को उठाने से न डरे, जो बातचीत को बढ़ावा दे और नौटंकी की दुनिया में मजबूती से खड़ा रहे।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article