कलर्स टीवी का शो दुर्गा और चारू (Durga and Charu) पिछले साल दिसंबर महीने में ऑन एयर हुआ था। शो में दुर्गा और चारू दो बहनों की कहानी को दिखाया गया है। लेकिन खराब टीआरपी के चलते मेकर्स ने इस शो के बंद करने का फैसला किया है। मेकर्स को उम्मीद थी कि ये शो दर्शकों को पसंद आएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शो के लीड एक्टर कुणाल जयसिंह (Kunal Jaisingh) ने बताया कि हमने 6 अप्रैल को शो का आखिरी एपिसोड शूट किया है।
Durga and Charu off air (credit pic: instagram)
कुणाल ने कहा, मैं इस बात से दुखी हो कि शो इस हफ्ते ऑफ एयर हो रहा है। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे इतनी मेहनती टीम के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि टीम के सभी सदस्य को अच्छे प्रोजेक्ट्स मिले। मुझे दोबारा मौका मिला तो जरूर इन एक्टर्स और मेकर्स के साथ काम करना चाहूंगा। मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे अच्छे प्रोजेक्ट्स मिले और मैं जल्द नए किरदार के साथ लोगों को एंटरटेन करूंगा।
शो के बंद होने से दुखी है अनिर्बान
कुणाल ने कहा कि बतौर एक्टर मैं नए चैलेंजेस लेने के लिए बिल्कुल तैयार हूं। एक्टर ने कहा कि ये लाइफ जिसमें अच्छा और बुरा होता रहता है। मेरा पुराना शो भी 4 महीने बाद बंद हो गया था। मुझे लगता है कि जिंदगी चैलेंज से लड़ने का नाम है। हालांकि मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि बतौर एक्टर मुझे अलग- अलग शोज में काम करने का मौका मिला। लोगों ने मेरे काम को बहुत पसंद किया। मेरे फैंस का प्यार ही मुझे आगे ले जाएगा।
कुणाल की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। एक्टर को शो इश्कबाज से पहचान मिली थी। इसके अलावा वो क्यों उठे दिल छोड़ आया, दिल मांगे ओबेरॉय और पवित्र भाग्य जैसे शो से पॉपुलर हुए थे।
