35 साल की ये टीवी हसीना नशे में हुई चूर, डांस करते लड़खड़ाए कदम... गुस्साए फैंस बोले 'शर्म नहीं आती...'

Deepika Singh Drunk Dance: टीवी धारावाहिक मंगल लक्ष्मी (Mangal Lakshmi) फेम अदाकारा दीपिका सिंह (Deepika Singh) अक्सर अपने डांस वीडियोज के चलते खबरों में रहती हैं। दीपिका सिंह का एक और डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो नशे में झूमती दिखाई दे रही हैं। दीपिका का ये वीडियो देखकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें शर्म आनी चाहिए कि वो इस तरह टल्ली हैं।

Deepika Singh Drunk Dance: 'दीया और बाती हम' और 'मंगल लक्ष्मी' (Mangal Lakshmi) फेम अदाकारा दीपिका सिंह (Deepika Singh) काफी समय से अपने डांस वीडियोज को लेकर चर्चा में हैं। दीपिका सिंह इंस्टाग्राम पर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिस कारण उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। एक दफा फिस से दीपिका ने अपने डांस वीडियो से सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है और फैंस का जमकर मनोरंजन किया है। हालांकि कई लोगों को दीपिका सिंह का ये डांस वीडियो अच्छा नहीं लगा है और वो हमेशा की तरह इस बार भी दीपिका को ट्रोल करने लगे हैं। लोग दीपिका सिंह को ताने मारते हुए बोल रहे हैं कि दीपिका को शर्म आनी चाहिए कि वो सोशल मीडिया पर टल्ली डांस वीडियो शेयर करती हैं।

Deepika Singh Dance

35 साल की दीपिका सिंह ने किया टल्ली होकर डांस

टीवी अदाकारा दीपिका सिंह (Deepika Singh Dance Video) का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वो जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के सुपरहिट गाने झिंगाट पर थिरकती नजर आ रही हैं। गाने पर डांस करते-करते दीपिका सिंह के पैर लड़खड़ा रहे हैं। जैसे-तैसे दीपिका खुद को संभालकर डांस कर रही हैं और अपने साथ खड़े लोगों के कदमों से कदम मिला रही हैं। आप दीपिका सिंह का वायरल होता डांस वीडियो नीचे देख सकते हैं:

End of Feed