लाल गाउन पहन Drashti Dhami ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, तस्वीरों में जमकर किया बेबी बंप फ्लॉन्ट

Drashti Dhami Maternity Photoshoot: टीवी दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने सोशल मीडिया पर अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। हर एक तस्वीर से दृष्टि धामी मानो कहर ढा रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए एक्ट्रेस की वायरल तस्वीरें।

Drashti Dhami Maternity Photoshoot: टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। काफी समय से दृष्टि टीवी की दुनिया से गायब चल रही हैं। अब फैंस भी उन्हे छोटे परदे पर वापसी देखना चाहते हैं। हालांकि दृष्टि अपने फैंस के खातिर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी से जुड़ी सभी अपडेट्स देते रहती हैं। इस बीच दृष्टि धामी ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की जिसे देख फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। इंटरनेट पर ये तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए दृष्टि की तस्वीरें।

Drashti Dhami Maternity Photoshoot

मधुबाला सीरियल फेम दृष्टि धामी (Drashti Dhami) ने पिछले साल अक्टूबर महीने में बेटी को जन्म दिया था। पति नीरज खेमका संग शादी के 9 साल बाद एक्ट्रेस को मां बनने का सुख मिला। अब बेटी के जन्म के 4 महीने बाद दृष्टि ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें फैंस संग साझा की। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा 'आईंएम टू सेक्सी फॉर माय बेबी बंप'..। मैटरनिटी फोटोशूट के लिए दृष्टि धामी ने रेड कलर का गाउन पहना हुआ है जिसमें वो चलती-फिरती अप्सरा लग रही हैं। सिर्फ यही नहीं बेहद ही खूबसूरत अदाएं दिखाते हुए दृष्टि बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं।

End of Feed