Drashti Dhami Garba Dance With Nakuul Mehta In Pregnancy: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने अपनी एक्टिंग और चुलबुले अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। 'गीत' और 'मधुबाला' सहित कई सीरियल्स से दृष्टि धामी टीआरपी क्वीन बनी थीं। उन्होंने वेब सीरीज में भी हाथ आजमाया है। वहीं अब जल्द ही दृष्टि धामी के घर नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। एक्ट्रेस के घर अक्टूबर के महीने में ही नन्हा मेहमान आ सकता है। लेकिन इन सबके बीच दृष्टि धामी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख किसी का भी दिल बाहर आ जाएगा। इस वीडियो में दृष्टि धामी पूरे जोश के साथ गरबा करती नजर आईं।
दृष्टि धामी ने प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में पूरे जोश के साथ सड़क पर गरबा खेला। इस वीडियो में दृष्टि धामी के साथ-साथ नकुल मेहता भी नजर आए। वीडियो में दिखाई दिया कि दृष्टि धामी और नकुल मेहता अलग-अलग दिशा से आ रहे होते हैं, लेकिन रास्ते में दोनों टकरा जाते हैं। एक-दूजे को रास्ता देने के लिए दृष्टि धामी और नकुल मेहता गरबा का स्टेप अपनाते हैं। इस वीडियो में दृष्टि धामी और नकुल मेहता का डांस स्टेप देखने लायक रहा। वहीं दोनों की एनर्जी ने भी वीडियो को हिट बना दिया।
नकुल मेहता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "इस साल नवरात्री मनाते हुए किसी भी बेबी या डांडिया चोट नहीं लगी। अपनी डांडिया का ध्यान रखना। नवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं।" नकुल मेहता और दृष्टि धामी का ये वीडियो देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। एक यूजर ने लिखा, "अरे यार आप लोग बहुत फनी हो।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "अरे यार कोई मुझे भी ये स्टेप सिखा दो गरबा के लिए। इन्होंने कितने अच्छे से गरबा किया।"
