Jhanak Actress Dolly Sohi Quit Show Due To Cancer: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस डॉली सोही ने अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीता है। वह शो में भले ही साइड रोल करती दिखाई देती हैं, लेकिन उनका रोल भी टीवी शोज में जान फूंकने के लिए काफी होता है। इन दिनों वह हिबा नवाब स्टारर 'झनक' (Jhanak) में नजर आ रही थीं। शो में उनका रोल बेहद पसंद किया जा रहा था। लेकिन अचानक ही एक्ट्रेस ने उसे छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि ये कदम भी उन्हें मजबूरी में ही उठाना पड़ा।
बता दें कि 'झनक' (Jhanak) एक्ट्रेस डॉली सोही कैंसर से जूझ रही हैं। ऐसे में कैंसर का इलाज कराने के लिए उन्हें हिबा नवाब के शो झनक को अचानक ही छोड़ना पड़ा। डॉली सोही (Dolly Sohi) को सर्वाइकल कैंसर है। काम के कारण उन्होंने इसका इलाज बाद में कराने का फैसला किया था। लेकिन अब उन्होंने बीच में ही शो छोड़कर इलाज के लिए जाना बेहतर समझा है। इस सिलसिले में बात करते हुए डॉली सोही ने कहा, "मुझे शो छोड़ना पड़ा, क्योंकि मुझे कीमोथेरेपी के लिए जाना पड़ा था। वहीं अब डेली रेडिएशन के कारण मुझे कमजोरी महसूस हो रही है, जिससे मैं शूटिंग भी नहीं कर पा रही।"
बता दें कि कैंसर जैसी भयानक बीमारी के बाद भी डॉली सोही (Dolly Sohi) ने अपने अंदर सकारात्मकता बरकरार रखी है। उन्होंने अपनी एक पोस्ट में लिखा था, "आप वापिस जाकर शुरुआत को बदल नहीं सकते हैं। लेकिन आप वहां से शुरुआत कर सकते हैं, जहां आप अंत को बदल दें।" डॉली सोही के करियर की बात करें तो उन्होंने 'भाभी', 'कुमकुम भाग्य' और 'परिणीति' जैसे शोज में भी काम किया है।
