टीवी मसाला

Bigg Boss 14 के बाद अपनी ही जान की दुश्मन बन गई थीं Pavitra Punia, पाई-पाई के पड़ गए थे लाले

Bigg Boss 14 Pavitra Punia Had Suicidal Thought During Lockdown: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 14' का हिस्सा बनने वाली पवित्रा पुनिया ने हाल ही में खुलासा किया है कि लॉकडाउन के बाद उनकी जिंदगी उथल-पुथल से गुजरी है। वह अपनी ही जान की दुश्मन बन गई थीं।

Image

पवित्रा पुनिया अपनी ही जान की बन बैठी थीं दुश्मन

Bigg Boss 14 Pavitra Punia Had Suicidal Thought During Lockdown: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 14' की कंटेस्टेंट पवित्रा पुनिया ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो के बाद अक्सर वह एजाज खान संग अपने रिलेशनशिप के कारण चर्चा में बनी रहती थीं। लेकिन हाल ही में पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) ने बताया कि 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) के बाद वह अपनी ही जान की दुश्मन बन बैठी थीं। यहां तक कि काम न होने के कारण वह पाई-पाई की मोहताज बन गई थीं। साथ ही उनके परिवार पर भी मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा था।

'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) की पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) ने ई-टाइम्स संग बातचीत के दौरान अपनी जिंदगी से जुड़ी चीजें साझा कीं। एक्ट्रेस का कहना है कि लॉकडाउन में उनके पास कोई काम नहीं था, जिससे वह पैसों की भी मोहताज हो गई थीं। इस सिलसिले में बात करते हुए पवित्रा पुनिया ने उस वक्त को जीवन का सबसे काला दौह कहा, "बात अमीर या गरीब की नहीं बल्कि जिम्मेदारियों की है। जैसे मान लो अगर मैं अस्पताल में हूं तो मैं अपनी मां से उनके डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के बारे में नहीं पूछूंगी। ये एक बच्चे की जिम्मेदारी होती है। इसी तरह जब आप दोस्त के साथ हो तो आप उससे पैसे नहीं मांगोगे, क्योंकि आपकी खुद की ही तबीयत खराब है।" पवित्रा पुनिया ने बताया कि वह अपने परिवार के लिए कमाने वाली इकलौती इंसान थीं, ऐसे में वह अपने माता-पिता के लिए सबकुछ करने के लिए तैयार थीं।

पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) ने बताया कि 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) से बाहर होने के बाद उनकी जिंदगी ने एक अजीब मोड़ लिया। 27 दिसंबर को उनके पापा का एक्सीडेंट हो गया था। इस सिलसिले में उन्होंने आगे कहा, "मैं डिप्रेशन में चली गई थी और मुझे खुदकुशी के ख्याल आने लगे थे। वो वक्त मेरे लिए बहुत ज्यादा मुश्किल था। मुझे सच में यही लगता है कि उस वक्त मेरे परिवार के प्यार ने ही मुझे बचाया।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article