Kanika Maheshwari Heading For Divorce With Husband: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस कनिका माहेश्वरी (Kanika Maheshwari) ने 'दीया और बाती हम' की मीनाक्षी बनकर लाखों लोगों का दिल जीता था। उनकी एक्टिंग आज भी लोगों के दिलों-दिमाग में बसी हुई है। लेकिन हाल ही में कनिका माहेश्वरी अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, कनिका माहेश्वरी ने पति से तलाक लिया है। दोनों शादी के 11 सालों बाद अलग होने जा रहे हैं।
कनिका माहेश्वरी (Kanika Maheshwari) और अंकुर घई के बीच काफी दिनों से खटपट चल रही थी। ऐसे में दोनों ने बहुत पहले से ही अलग रहना शुरू कर दिया था। वहीं अब बात उनके तलाक तक भी पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने 3 महीने पहले ही डायवोर्स फाइल कर दिया था, लेकिन उनका तलाक अगले साल तक होगा। इस बारे में बात करते हुए उनसे जुड़े सूत्र ने ई-टाइम्स से कहा, "कनिका अपने पति से बीते 4 साल से अलग रह रही हैं।"
कनिका माहेश्वरी (Kanika Maheshwari) से जुड़े सूत्रों ने इस सिलसिले में आगे कहा, "कनिका और उनका 8 साल का बेटा नानक मुंबई में रहते हैं, जबकि उनके पति अंकुर दिल्ली में रह रहे हैं। दोनों ने अपने बीच की दूरियों को कम करने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी शादी को बचाने में नाकाम रहे। तालमेल में कमी के अलावा दोनों लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज से भी परेशान हो गए थे।" बता दें कि कनिका माहेश्वरी और अंकुर घई ने 'नच बलिए' में साथ में कदम रखा था। दोनों ने कई वेबसीरीज और शॉर्ट फिल्म्स भी बनाई हैं। लेकिन चीजें बिगड़ते ही कनिका और अंकुर ने रास्ते अलग करने का फैसला किया।
