Divyanka Tripathi और Sharad Malhotra के बीच इन लोगों के कारण आई थी दरार, सालों बाद एक्ट्रेस ने खोला राज

Divyanka Tripathi talk about her Co-Star Sharad Malhotra : दिव्यांका त्रिपाठी( Divyanka Tripathi) ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे उनके डायरेक्टर ने उनके और शरद मल्होत्रा ( Sharad Malhotra) के बीच दरार लाने की कोशिश की थी। 'बनू मैं तेरी दुल्हन' के सेट पर डायरेक्टर ने उन्हें ऐसी विचित्र सलाह दी थी जिससे उनका रिश्ता टूट गया था।

Divyanka Tripathi talk about her Co-Star Sharad Malhotra : टीवी अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी( Divyanka Tripathi) अपनी अदाकारी से सबके दिलों पर राज करती है। एक्ट्रेस को टीवी शो में देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं हालांकि वह लंबे समय से टीवी से दूर है और ओटीटी पर अपनी एंट्री की तैयारी कर रही है। हाल ही में दिव्यांका ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने को स्टार शरद मल्होत्रा के साथ डेटिंग और ब्रेकअप पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे सेट पर वह शरद के साथ रहती थी और उसकी लड़ाई कैसी हुई।

Divyanka Tripathi talk about her Co-Star Sharad Malhotra

दिव्यांका त्रिपाठी( Divyanka Tripathi) ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे उनके डायरेक्टर ने उनके और शरद मल्होत्रा ( Sharad Malhotra) के बीच दरार लाने की कोशिश की थी। 'बनू मैं तेरी दुल्हन' के सेट पर डायरेक्टर ने उन्हें ऐसी विचित्र सलाह दी थी जिससे उनका रिश्ता टूट गया था। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि इंडस्ट्री में नए लोगों के साथ भेदभाव किया जाता है। जब सेट पर पहले दिन मैंने अपने को स्टार शरद मल्होत्रा के साथ नजदीकी बनाने की कोशिश की थी तब लोगों ने मुझे बहकाया था और गलत सलाह दी थी और इसने ऐसा असर किया कि हम दोनों के बीच हमेशा-हमेशा के लिए दरार आ गई। न्यूज़18 के साथ एक साक्षात्कार के दौरान दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया कि सेट पर मेरे को स्टार के साथ मुझे भटकाया जाता था और इसका नतीजा यह रहा कि मेरी आज तक मेरे को स्टार के साथ नहीं बनी। हालांकि एक्ट्रेस ने शरद मल्होत्रा का नाम नहीं लिया और उन्हें अपना को स्टार कहकर बुलाया।

End of Feed