टीवी मसाला

शादीशुदा नहीं हैं दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया !! इस कपल ने बताई पूरी सच्चाई

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक है। इस कपल ने लगभग 9 साल पहले यानी 2016 में शादी की थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कपल ने बताया कि उन्होंने शादी अभी तक नहीं हुई है। आइए जानते हैं ऐसा इस कपल ने क्यों कहा है।

Image

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya: दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। बीते 10 सालों से दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) कई मशहूर टीवी शोज कर लोगों के दिलों अपनी खास जगह बनाई है। साल 2016 में 8 जुलाई को दिव्यांका त्रिपाठी ने टीवी एक्टर विवेक दहिया से शादी की थी। यह शादी भोपाल में पूरे हिन्दू रीतिरिवाजों के साथ हुई थी। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने फेमस शो 'ये है मोहब्बतें' में साथ काम किया था और इसी शो के सेट पर दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। इस कपल की शादी को लगभग 9 साल हो चुके हैं। मगर आपको जानकारी होगी कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादीशुदा नहीं हैं।

फैमिली के साथ यूट्यूब वीडियो में विवेक ने मजाक में कहा कि उन्होंने दिव्यांका से शादी नहीं की। इसके बाद विवेक दहिया ने क्लियर करते हुए बताया कि बीते 9 सालों से उन्होंने अपनी शादी रजिस्टर नहीं किया है। उन्होंने कहा, 'शादी नहीं हुई है इसका मतलब है कि हमने अभी तक मैरिज सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई नहीं किया है। मैरिज का रजिस्ट्रेशन अभी बाकी है।'

तलाक की अफवाहों पर विवेक दहिया ने इस इंटरव्यू के दौरान क्लियर करते हुए कहा, 'बहुत मजे आ रहे हैं। मैं और दिव्यांका हंस रहे थे। हम लोग आइसक्रीम खाते हुए सोच रहे थे कि अगर यह लंबा हुआ तो पॉपकॉर्न भी मंगवा लेंगे। मुझे पता है ऐसी बातें इसलिए कही जाती है ताकि लोग आए और देखें। मागर उसमें कुछ होता ही नहीं है।' दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी शादीशुदा लाइफ में खुश हैं और हर पल को खूब एन्जॉय कर रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article