Divya Agarwal और Apoorva Padgaonkar पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, ब्रोकर के हड़पे पैसे!

Divya Agarwal And Apoorva Padgaonkar Accused Of Not Paying Brokerage: मशहूर एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल और उनके पति अपूर्व पडगांवकर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, उनकर रफीक मर्चेंट नाम के ब्रोकर ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। ब्रोकर के मुताबिक, दिव्या और अपूर्व ने उसके पैसे नहीं दिये हैं।

Divya Agarwal And Apoorva Padgaonkar Accused Of Not Paying Brokerage: मशहूर एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल और उनके पति अपूर्व पडगांवकर शादी के बाद से ही काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। कभी दोनों तलाक की खबरों के कारण चर्चा में आते हैं तो कभी बेबी प्लानिंग के लिए वह सुर्खियों में दिखाई देते हैं। लेकिन हाल ही में दिव्या अग्रवाल और उनके पति अपूर्व पडगांवकर पर धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। रफीक मर्चेंट नाम के ब्रोकर ने दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) और अपूर्व पडगांवकर पर उनके पैसे न चुकाने का आरोप लगाया है। ब्रोकर के मुताबिक, कपल ने उन्हें ब्लॉक कर दिया है, साथ ही कॉल मैसेज का भी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।

End of Feed