Dipika Kakar-Shoaib Malik Son Ruhaan Injured: टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पावरफुल कपल कहे जाने वाले कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहीम अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कपल इन दिनों अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। टीवी के साथ-साथ यूट्यूब पर इस कपल ने अपनी फैन फालोइंग बढ़ाई और आज इनके वीडियो में मिलियन से भी ज्यादा व्यूज होते हैं। हालांकि कुछ दिनों से इस कपल के चैनल पर वलॉग्स नहीं आए जिसका कारण था दीपिका के बेटे रुहान को चोट लगना। शोएब इब्राहीम ने सभी को जानकारी देते हुए बताया की आखिर रुहान को चोट कैसे लगी और वह नन्हे शहजादे कैसे हैं।
दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने बताया कि कैसे रुहान का हाथ फिसलने से वह डर गईं और बेटे को मामूली चोट लग गई। ऐसे में शोएब इब्राहीम (Shoaib Ibrahim) रुहान को डॉक्टर के पास ले गए की और पता चला की कोई गंभीर बात नहीं है। साथ ही डॉक्टर ने कपल को सलाह दी है की रुहान के चिड़चिड़ेपन और नींद के पैरटन पर नजर रखें, हालांकि रुहान अब ठीक हैं। इसी बीच हादसे को याद कर दीपिका रोती हुई नजर आईं वहीं दूसरी तरफ शोएब अपनी पत्नी को दिलासा दे रहे थे।
बात दें की टीवी एक्ट्रेस दीपिका ने खुद यह बात का खुलासा किया था की वह अब छोटे परदे पर नहीं लौटेंगी जिसकी वजह है बेटा रुहान। एक्ट्रेस रुहान के पालन पोषण में अपना समय देना चाहती है साथ ही उनका मन भी नहीं है। एक्ट्रेस ने साल 2023 में बेटे रुहान को जन्म दिया था शादी के 5 साल बाद वह माँ बनी है।
