टीवी मसाला

Disha- Rahul ने दिखाई नन्ही परी की पहली झलक, दादा ने लुटाया पोती पर प्यार

Disha Parmar-Rahul Vaidya Baby First Pic: अपने फैंस की एक्ससिटेमेंट को बढ़ाते हुए राहुल ने बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपनी नन्ही परी को निहार रहे हैं.

Image

Rahul Vaidya Share Baby Pic

Disha Parmar-Rahul Vaidya Baby First Pic: टीवी स्टार दिशा परमार( Disha Parmar) और राहुल वैद्य ( Rahul Vaidya) हाल ही में मां-बाप बने हैं. दिशा ने गणेश चतुर्थी वाले दिन एक नन्ही लक्ष्मी को जन्म दिया। कुछ दिन पहले कपल ने अपने घर में बेटी स्वागत किया। दिशा के ससुराल में उनका और बेटी का धूम-धाम से स्वागत किया गया. इस प्यारे मोमेंट की वीडियो राहुल ने अपने फैंस के साथ भी शेयर की है. अब फैंस उनकी बेटी को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं. अपने फैंस की एक्ससिटेमेंट को बढ़ाते हुए राहुल ने बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपनी नन्ही परी को निहार रहे हैं.

कल रात राहुल वैद्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट हैंडल पर अपनी बेटी को निहारते हुए एक तस्वीर शेयर की. इस फोटो में वह अपनी गुड़िया चेहरा छिपा रहे हैं. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए बेटी पर खूब प्यार जताया। इसी राहुल ने अपने पापा यानि उनकी बेटी के दादा के साथ भी एक फोटो शेयर की है इसी के साथ एक प्यारा सा कैप्शन लिखते हुए उन्होंने कहा है कि दादा अपनी पोती के साथ खेल रहे हैं इससे बड़ा सुख कुछ नहीं हो सकता।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article