टीवी मसाला

दीपिका कक्कड़-भारती सिंह ही नहीं... ये हसीनाएं भी You Tube से कमा रही हैं करोड़ों रुपये

TV Actresses Earning Huge Money From Youtube: टीवी की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो यू-ट्यूब के जरिए लाखों रुपये कमा रही हैं। इस लिस्ट में दीपिका कक्कड़ से लेकर भारती सिंह तक का नाम शामिल है। एक भी दिन ऐसा नहीं जाता, जब यू-ट्यूब पर उनके व्लॉग नहीं आते हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- दीपिका कक्कड़, भारती सिंह इंस्टाग्राम

TV Actresses Earning Huge Money From Youtube: टीवी की बहुत सी एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से छोटे पर्दे पर खूब पहचान बनाई। लेकिन अब टीवी से दूर रहकर भी वह जबरदस्त पैसा छाप रही हैं। ये टीवी एक्ट्रेसेस यू-ट्यूब पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने व्लॉग्स के जरिए खूब पैसा कमाती हैं। इस लिस्ट में 'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ से लेकर कॉमेडियन भारती सिंह तक का नाम शामिल है। खास बात तो यह है कि यू-ट्यूब पर भी इनके लाखों करोड़ों की मात्रा में फैंस हैं। उनके एक-एक व्लॉग पर भारी मात्रा में व्यूज भी आते हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की उन एक्ट्रेसेस और यू-ट्यूब से होने वाली उनकी कमाई पर-

1. दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar)

'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका कक्कड़ ने कुछ सालों से छोटे पर्दे से दूरी बनाई हुई है। उन्हें आखिरी बार 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में देखा गया था, लेकिन उसमें भी वह ज्यादा वक्त तक नहीं टिकीं। हालांकि यू-ट्यूब पर दीपिका कक्कड़ खूब एक्टिव रहती हैं और जमकर व्लॉग साझा करती हैं। यू-ट्यूब पर उनके 4.1 मिलियन सब्सक्राइबर हैं और इसके जरिए वह महीने का 7 से 8 लाख रुपये कमाती हैं।

2. देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee)

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी इन दिनों 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रही हैं। जल्द ही वह 'लाफ्टर शेफ्स 3' में भी दिखाई देंगी। बता दें कि एक्टिंग से उन्होंने भी दूरी बना ली है और यू-ट्यूब से खूब पैसे कमा रही हैं। यू-ट्यूब पर उनके 2.07 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। खबरों की मानें तो वह सालाना करोड़ों रुपये कमाती हैं।

3. रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik)

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक की भी यू-ट्यूब पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनके यू-ट्यूब चैनल पर करीब 1.32 मिलियन सब्सक्राइबर हैं, जिनके साथ वह जिंदगी के खास पलों को साझा करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह यू-ट्यूब से करोड़ों रुपये की कमाई करती हैं।

4. मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta)

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने अपनी एक्टिंग से छोटे पर्दे पर तो धमाल मचाया ही है। साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। मुनमुन दत्ता के यू-ट्यूब पर 1.86 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं, जिनसे वह हर महीने लाखों रुपये की कमाई करती हैं।

5. भारती सिंह (Bharti Singh)

भारती सिंह का अपना व्लॉग चैनल 'लाइफ ऑफ लिम्बाच्याज' तो है ही, साथ ही उनका पॉडकास्ट चैनल भारती टीवी भी है। दोनों ही चैनल से भारती सिंह मोटा पैसा छापती हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा था कि वह अपनी आय का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा यू-ट्यूब से कमाती हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article