Dipika Kakar की ननद सबा इब्राहिम भी शादी के 3 महीने बाद हुईं प्रेग्नेंट? फैंस ने जमकर दी बधाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 28, 2023, 08:35 AM IST

Saba Ibrahim Pregnancy: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सबा के यूट्यूब व्लॉग को देखने के बाद फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं। खुद दीपिका कक्कड़ भी जल्द ही मां बनने वाली हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सबा इब्राहिम की प्रेग्नेंसी की खबरें हुई वायरल।
  • टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भी प्रेग्नेंट हैं।
  • बीते काफी दिनों से सबा की तबीयत खराब चल रही है।

Saba Ibrahim Pregnancy: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 12 की विनर दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके घर छोटे बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। अब उनके परिवार और फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दीपिका की ननद सबा इब्राहिम की प्रेग्नेंसी की खबर ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। सबा इब्राहिम की शादी लगभग 3 महीने पहले 9 नवंबर 2022 को ही हुई थी। सबा की शादी में दीपिका और उनके पति शोएब इब्राहिम काफी इमोशनल नजर आए थे।

Dipika Kakar and Saba Ibrahim

Dipika Kakar and Saba Ibrahim

सबा इब्राहिम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और यूट्यूब पर अपनी वीडियो के साथ फैंस के साथ कनेक्ट में रहती हैं। हाल ही में सबा ने अपने ब्लॉग में बताया कि उनके पीरियड मिस हो गए हैं। जिसके बाद से ही सभी फैंस उनकी प्रेग्नेंसी के आसार लगा रहे हैं।

End of Feed