Shoaib Ibrahim Sister Saba Ibrahim Going To Be Mother Soon: टीवी के चर्चित कपल शोएब इब्राहिम और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ सोशल मीडिया के जरिए अक्सर फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। साल 2023 में शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ एक बेटे के मम्मी-पापा बने थे। खास बात तो यह है कि एक बार फिर से उनके आंगन में नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। दोनों के परिवार में एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। दरअसल, शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) और दीपिका कक्कड़ जल्द ही मामा-मामी बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) ने अपने व्लॉग के जरिए दी है।
सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) ने अपने पति खालिद नियाज के साथ व्लॉग में खुशखबरी दी। खालिद नियाज ने व्लॉग में कहा कि सबा जल्द ही मम्मी बनने वाली है। आप लोगों ने सबा को खूब दुआएं दी हैं और इस चीज के लिए आप लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया। सबा इब्राहिम ने व्लॉग में अपने पहले मिसकैरेज का भी जिक्र किया और कहा कि वो दौर हमारे लिए बहुत मुश्किल था। सबा के मुताबिक, वो इस चीज से डरी हुई थीं और इसलिए ही प्रेग्नेंसी के बारे में पहले नहीं बताना चाहती थीं। सबा इब्राहिम और खालिद नियाज ने बताया कि अभी तक की प्रेग्नेंसी जर्नी में उन्हें काफी परेशानियां देखनी पड़ी हैं।
सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) को पीसीओडी था, जिससे उन्हें बार-बार डॉक्टर से ट्रीटमेंट तक लेना पड़ा। सबा इब्राहिम और खालिद नियाज ने बताया कि इस दौर में परिवार और खासतौर पर पति का साथ होना बेहद जरूरी है। सबा इब्राहिम का कहना था कि उन्होंने प्रेग्नेंसी की वजह से कहीं आना-जाना भी बंद कर दिया था, क्योंकि डॉक्टर ने उन्हें साफ मना कर दिया था। बता दें कि सबा इब्राहिम और खालिद नियाज ने साल 2022 में शादी की थी।
