Dipika Kakar Reaction on Troller: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने यूट्यूब व्लॉग में अपनी लाइफ से जुड़ा हर अपडेट शेयर करती हैं। एक्ट्रेस कुछ समय पहले स्पॉट हुई थी। इसके बाद लोग कयास लगे थे कि एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है। एक्ट्रेस को उनके बढ़े हुए वजन की वजह से काफी ट्रोल किया गया था। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि आखिर क्यों वो अपना वजन कम नहीं कर रही हैं। इसी के साथ ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
Dipika Kakar (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Divyanka Tripathi शादी के 8 सालों बाद सुनाएंगी खुशखबरी? फैंस की अटकलों पर एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई
एक्ट्रेस अपने व्लॉग में ओट शेक पीते हुए दिखाई देती हैं। इसी के साथ वो बताती हैं ओट्स आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही ये बहुत ही हेल्दी भी है। एक्ट्रेस ने कहा, मैं वजन घटाने की प्रक्रिया में भी अभी शामिल नहीं हुई और ना ही वेट लॉस करना मेरा मकसद है। इसलिए मुझे जो भी पसंद है वो मैं खाऊंगी।
एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें जो पसंद है वो वहीं करती हैं। अगर आपको मेरे व्लॉग नहीं पसंद है मत देखो। मैं जानती हूं जो लोग आपको सपोर्ट करते हैं वो हमेशा आपका साथ देता है। वह लोग हमेशा आपकी खुशी में खुश होते हैं। एक्ट्रेस ने अपने काम से ब्रेक लिया है और अपने बेटे रुहान की परवरिश में लगी हुई है। एक्ट्रेस को ससुराल सिमर का से घर-घर में पहचान मिली थी। इस शो में एक्ट्रेस ने सिमर का रोल प्ले किया था। फैंस टीवी पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
