Celebrity Masterchef से बगैर एविक्शन कटा Dipika Kakar का पत्ता, इस वजह से बीच में ही छोड़ना पड़ा शो

Dipika Kakar Quits Celebrity Masterchef In Midway: टीवी के चर्चित शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' से दीपिका कक्कड़ ने किनारा कर लिया है। जबरदस्त परफॉर्मेंस के बाद भी दीपिका कक्कड़ को 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' को बीच में ही छोड़ना पड़ा। हाल ही में उनके ऐसा करने का बड़ा कारण भी सामने आया है।

Dipika Kakar Quits Celebrity Masterchef In Midway: टीवी के चर्चित शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में गौरव खन्ना से लेकर तेजस्वी प्रकाश जैसे कई सितारे अपनी कुकिंग स्किल की परीक्षा देते नजर आ रहे हैं। शो में दीपिका कक्कड़ ने भी झंडे गाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने अपनी डिश से जजेस को इंप्रेस करते हुए पहली इम्यूनिटी पिन भी हासिल की थी। लेकिन इन सबके बाद भी दीपिका कक्कड़ को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जबरदस्त परफॉर्मेंस के बाद भी दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) को बीच में ही छोड़ दिया है।

'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' को दीपिका कक्कड़ ने कहा अलविदा

'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) से जुड़े सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने शो छोड़ दिया है। उनके ऐसा करने की वजह स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हैं। बता दें कि हाल ही में शूट हुए होली स्पेशल एपिसोड में भी दीपिका कक्कड़ नजर नहीं आईं, जिसे लेकर लोगों ने सवाल करना शुरू कर दिया था कि एक्ट्रेस अचानक गायब क्यों हो गईं। लेकिन अब इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि दीपिका कक्कड़ ने आधिकारिक तौर पर 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' को अलविदा कह दिया है।

End of Feed