अब किसी भी वक्त मां बन सकती हैं Dipika Kakar, सामने आई TV की सिमर की ड्यू डेट

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 20, 2023, 01:47 PM IST

​Dipika Kakar pregnancy delivery Due date revealed: सामने आए वीडियो में दीपिका कक्कड़ गुलाबी रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। साथ ही उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखा रहा था। एक्ट्रेस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है और ये आप खुद भी इस वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं।

Tv Actress Dipika Kakar first baby Due Date: दीपिका कक्कड़ इन दिनों खुद को खुश और स्वस्थ रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं और इस खुशी को लेकर वो सातवें आसमान पर है। दीपिका कक्कड़ प्रेग्नेंसी के आखिरी ट्राइमेस्टर को एंजॉय कर रही हैं और अपने बच्चे के आने का इंतजार कर रही हैं। हाल ही में दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम को घर से बाहर आउटिंग करते हुए देखा गया था। इस दौरान एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने बच्चे के आने तक पिछले कुछ दिनों की खुशी शेयर गया।

dipika kakar due date

इसी के साथ दीपिका कक्कड़ ने अपनी ड्यू डेट और पहले बच्चे का इंतजार करने में कितना वक्त बाकी है इसकी जानकारी दी। ससुराल सिमर का की एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने बताया कि उनके बच्चे की ड्यू डेट इस महीने की 21 मार्च को है। यानि डॉक्टर्स द्वारा बताई डेट के मुताबिक अब दीपिका कक्कड़ किसी भी वक्त मां बन सकती हैं उनके प्रेग्नेंसी मंथ पूरे हो चुके हैं। दीपिका के इस बड़े खुलासे के अनुसार, अब एक दिन भी पूरा नहीं बचा है। जल्द ही दीपिका के परिवार में खुशखबरी आने वाली है जिसे सुनने के लिए सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed