टीवी मसाला

Bigg Boss Reunion Bash में नो मेकअप लुक के साथ पहुंची Anjali Arora, ट्रोल्स बोले 'इसका चेहरा कितना अजीब...'

Anjali Arora Trolled for No Make Up Look: इंटरनेट सेंसेशन अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) बीती रात बिग बॉस रीयूनियन बैश में ब्लैक रंग की ड्रेस पहनकर पहुंची, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अंजलि अरोड़ा ने इस इवेंट के लिए नो मेकअप लुक का सहारा लिया, जिस कारण वो जमकर ट्रोल हो रही हैं।

Image

Bigg Boss Reunion Bash में नो मेकअप लुक के साथ पहुंची Anjali Arora, ट्रोल्स बोले 'इसका चेहरा कितना अजीब...'

Anjali Arora trolled for no make Up look: इंटरनेट सेंसेशन अंजलि अरोड़ा बीती रात बिग बॉस रीयूनियन बैश में पहुंची थी, जहां सभी उन्हें देखते रह गए। अंजलि अरोड़ा इस इवेंट पर ब्लैक रंग की ड्रेस पहनकर पहुंची, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अंजलि अरोड़ा की ड्रेस ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, जिस कारण वो इस वक्त इंटरनेट पर चर्चा में हैं। अंजलि अरोड़ा इस इवेंट के लिए नोमेकअप लुक में पहुंची थीं, जिस कारण वो काफी नैचुलर दिख रही थीं। हालांकि कई लोगों को अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) का ये अवतार पसंद नहीं आया है। लोग लगातार अंजलि अरोड़ा को नोमेकअप लुक के लिए टारगेट कर रहे हैं और उनका मजाक उड़ा रहे हैं। ट्रोल्स बोल रहे हैं कि अंजलि अरोड़ा नोमेकअप लुक में ऐसी दिख रही हैं, जैसे वो सोकर उठकर आ गई हैं।

एक ट्रोल ने कमेंट में लिखा है, 'अंजलि अरोड़ा का चेहरा देखकर मुझे उल्टी सी आ रही है। बिना मेकअप के ये कितनी गंदी लगती है।' तो वहीं दूसरे ट्रोल ने लिखा है, 'इसे क्या हो गया है... क्या इसके पास पैसे नहीं बचे हैं जो ये ऐसे ही चली आई है।' लोग अंजलि अरोड़ा का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं और बोल रहे हैं कि वो सोशल मीडिया स्टार को बिना मेकअप के कुछ सेकेंड के लिए भी नहीं झेल सकते हैं।

बता दें अंजलि अरोड़ा ने टिकटॉक पर कुछ सेकेंड के डांस वीडियोज बनाकर लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई थी। उनके वीडियोज इंटरनेट पर जमकर वायरल होते थे। इन्हीं वीडियोज की वजह से उन्हें कंगना रनौत के शो लॉकअप का ऑफर मिला था, जहां दर्शकों ने उन पर जमकर प्यार बरसाया।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article