टीवी मसाला

Dipika Kakar ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 6, 2023, 08:45 PM IST

Dipika Kakar flaunt baby bump: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। दीपिका इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को खूब एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी फोटो शेयर की हैं।

Image

dipika and shoaib (credit pic: instagram)

Dipika Kakar flaunt baby bump: ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस दीपिक कक्कड़ (Dipika Kakar) जल्द मां बनने वाली हैं। दीपिका और शोएब अपने पहले बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। एक्ट्रेस ने 22 जनवरी को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में अनाउंसमेंट की थी। कपल की खुशी इस वक्त सातवें आसमान पर है। इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस व्हाइट कलर की प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दीपिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिखाई दे रहा है। एक्ट्रेस फोटो में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की इस फोटो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

दीपिका ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, पहले से ज्यादा अपने नए रूप के साथ प्यार में पड़ रही हूं। एक्ट्रेस ने इससे पहले भी अपने एक क्यूट फोटो शेयर की थी।

दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

एक्ट्रेस ने उस फोटो में ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई थी। दीपिका के साथ शोएब भी नजर आए थे। कैजुअल आउटफिट में शोएब काफी हैंडसम लग रहे थे। दीपिका और शोएब टीवी के मोस्ट पॉवरफुल कपल्स में से एक हैं। दीपिका और शोएहब ने 22 जनवरी को ये गुड न्यूज दी थी। कपल ने ट्विनिंग करते हुए बैक पोज दिया था। दोनों की कैप पर मॉम टू बी और डैड टू बी लिखा था। फैंस इस बात से बेहद खुश है।

दीपिका और शोएब की पहली मुलाकात ससुराल सिमार का शो पर हुई थी। उस समय दीपिका की पहली शादी टूट चुकी थी। ससुराल सिमर का शो में दीपिका और शोएब की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने कुछ समय तक एक- दूसरे को डेट किया और बाद में शादी कर ली।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article