Dipika Kakar Epic Reply To Trolls In Celebrity Masterchef: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। लेकिन बीते कई सालों से दीपिका कक्कड़ एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में देखा गया था, जहां वह बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं। लेकिन इस शो से भी दीपिका कक्कड़ को अचानक जाना पड़ा। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दीपिका कक्कड़ ने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' को बीच में ही छोड़ दिया। दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) काम से इतर घर और परिवार को वक्त देना और खाना बनाना बेहद पसंद करती हैं। लेकिन इस बात के लिए कई बार दीपिका कक्कड़ को ट्रोल भी किया जा चुका है। ऐसे में अब दीपिका कक्कड़ ने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में रहकर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।
दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) का 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' से जुड़ा वीडियो सोनी टीवी ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में फराह खान, दीपिका कक्कड़ से पूछती दिखीं कि जब आप आई थीं तब आपने बताया था कि आपकी बहुत ट्रोलिंग होती है। तो क्या अब भी वही हाल है या कुछ बदलाव हुए। दीपिका कक्कड़ ने बताया था कि लोग उन्हें इस बात पर ट्रोल करते हैं कि वह खाना बनाती हैं। ऐसे में दीपिका कक्कड़ ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा, "जिनको करनी है, मतलब कुछ लोग ऐसे होते हैं कि आप उन्हें कुछ भी दिखा दो तो वो बाल की खाल निकाल ही देते हैं।"
दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "लेकिन हां कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका पैशन है खाने के लिए। जो लोग मुझे नहीं जानते थे, तो वो लोग आकर मुझे जानने लगे हैं। जो जानते थे कि दीपिका का एक साइड है, जिसका कुकिंग बहुत बड़ा हिस्सा है। वो पूरे दिल-ओ-जान से मेरा हौंसला बढ़ा रहे हैं। तो ये अलग ही स्तर है।" बता दें कि दीपिका कक्कड़ बीच में ही 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' को अलविदा कहने पर भी बुरी तरह ट्रोल हुई थीं।
