टीवी मसाला

Dipika Kakar और Shoaib Ibrahim को एक साथ कास्ट करना चाहते हैं ये TV प्रोड्युसर, अमिताभ-रेखा की लव स्टोरी पर कहानी

TV Producer Wants to Cast Dipika Kakar-Shoaib Ibrahim Together: टीवी के मोस्ट फेवरेट कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहीम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। टीवी के इस बड़े प्रोड्यूसर ने दोनों को साथ कास्ट करने की इच्छाई जताई और फेमस बॉलीवुड फिल्म का सीरियल बनाने की बात की है।

Image

TV Producer Wants to Cast Dipika Kakar-Shoaib Ibrahim Together:

TV Producer Wants to Cast Dipika Kakar-Shoaib Ibrahim Together: टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल में से एक दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहीम को लोग काफी पसंद करते हैं। सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेस ने तो काफी समय से दूरी बनाई है और कुछ समय पहले उन्होंने फैंस को बताया की उनका टीवी पर वापसी करने का कोई मन नहीं है। यह भी बताया की वह अभी सिर्फ अपने बेटे रुहान पर फोकस करना चाहती हैं। अब हाल ही में टीवी के प्रोड्यूसर उनको बॉलीवुड की ब्लॉकबस्तर फिल्म रह चुकी के सीरियल रीमेक में कास्ट करना चाहते हैं।

टीवी के मशहूर प्रोड्यूसर संदीप सिकन्द ने टेली मसाला से बात करते हुए बताता कि दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहीम (Shoaib Ibrahim) को साथ कास्ट करना चाहते हैं। इस पति-पत्नी की जोड़ी के साथ एक प्रेम कहानी बनाने की इच्छा जताई। अमिताभ बच्चन और रेखा स्टारर फिल्म सिलसिला का टीवी पर रीमेक बनाना चाहते हैं, जिसके लिए वह उन दोनों को कास्ट करना चाहेंगे। संदीप का कहना है कि उन दोनों के बीच बहुत अच्छी केमिस्ट्री है और वह इसे स्क्रीन पर दिखाना पसंद करेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा की क्या प्रोड्यूसर उन्हे इस शो के लिए ऑफर भेजेंगे और क्या हमें यह जोड़ी फिर एक बार दिखेगी।

बात दें की इससे पहले दीपिका और शोएब इब्राहीम सीरियल ससुराल सिमर का में साथ नजर आ चुकी हैं। रील से यह कपल रियल लाइफ में प्यार कर बैठे और साल 2018 को सात फेरे ले लिए। साल 2023 में एक्ट्रेस ने बेटे रुहान को जन्म दिया और वह अब टीवी को छोड़ यूट्यूब पर खूब एक्टिव रहती हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article