टीवी मसाला

'धरतीपुत्र नंदिनी' फेम Aman Jaiswal की सड़क हादसे में हुई मौत, 23 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

Dhartiputra Nandini Aman Jaiswal Dies In Road Accident: टीवी के चर्चित शो 'धरतीपुत्र नंदिनी' से अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले एक्टर अमन जायसवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई है। उन्होंने 23 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अमन जायसवाल के निधन से फैंस को भी झटका लगा है।

Image

अमन जायसवाल की सड़क हादसे में हुई मौत

Dhartiputra Nandini Aman Jaiswal Dies In Road Accident: टीवी के चर्चित शो 'धरतीपुत्र नंदिनी' से अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर अमन जायसवाल को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अमन जायसवाल (Aman Jaiswal) की सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस बात की पुष्टि 'धरतीपुत्र नंदिनी' के राइटर धीरज मिश्रा ने की है। एक्टर की बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे के तुरंत बाद अमन जायसवाल को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन एक्सीडेंट के कुछ ही देर बाद अमन जायसवाल ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अमन जायसवाल के निधन से फैंस के साथ-साथ टीवी सितारे भी हैरान हैं।

अमन जायसवाल (Aman Jaiwal) के निधन की जानकारी देते हुए धीरज मिश्रा ने बताया कि वह ऑडिशन देने के लिए जा रहे थे। धीरज मिश्रा ने इंडिया टुडे संग बातचीत में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अमन जायसवाल को श्रद्धांजलि भी दी। धीरज मिश्रा ने पोस्ट में लिखा, "तुम जीवित रहोगे हमारी यादों में। ईश्वर कभी कभी कितना क्रूज हो सकता है, आज तुम्हारी मृत्यु ने एहसास दिला दिया। अलविदा अमन।" अमन जायसवाल के निधन से भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी भी हैरान नजर आईं। उन्होंने कमेंट में लिखा, "नहीं ये नहीं हो सकता। हम कल ही साथ थे। नहीं हो सकता।"

Aman Jaiswal passed away

Aman Jaiswal passed away.

कौन थे अमन जायसवाल?

बता दें कि अमन जायसवाल ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। लेकिन उन्होंने सोनी टीवी पर आने वाले 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' में यशवंत राव फांसे का भी किरदार निभाया था। इसके साथ ही वह रवि दुबे व सरगुन मेहता के 'उडारियां' का भी हिस्सा रह चुके हैं। 'धरतीपुत्र नंदिनी' में लीड रोल निभाकर अमन जायसवाल ने सुर्खियां बटोरी थीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article