देवोलीना भट्टाचार्जी की रोमांटिक फोटोज पर राखी सावंत ने किया ऐसा कमेंट, यूजर्स बोले- तुम्हारा हाल भी ऐसा...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 11, 2023, 02:23 PM IST

देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी शादीशुदा जिंदगी को काफी एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनोंं अपने पति के साथ राजस्थान में वेकेशन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने वेकेशन की कुछ तस्वीरें की हैं। देवोलीना और शहनवाज की फोटो पर राखी सांवत ने रिएक्ट किया है।

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) अपनी शादी के बाद से अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने पति शहनवाज शेख के साथ राजस्थान में वेकेशन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फोटो में कपल एक- दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। देवोलीना ने पति के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर की है। एक्टर ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, रणथंबोर डायरीज। देवोलीना और शहनवाज एक- दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। देवोलीना की फोटो पर राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने कमेंट करते हुए लिखा है कि मुझे प्यार पर भरोसा नहीं है। देवोलीना ने राखी को सपोर्ट किया है।

devoleena and rakhi

devoleena and rakhi (credit pic: instagram)

दरअसल राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी की शादी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। राखी ने अपने पति पर एक्स्ट्रा मैरेटियल अफेयर और मारपीट का आरोप लगाया है। फोटो में देवोलीना ब्लू कलर के सूट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को मैचिंग नेकलेस के साथ कंपलीट किया है। वहीं, शहनवाज कैजुअल लुक में नजर आए। शहनवाज देवोलीना की तरफ प्यार भरी निगाहों से देखते हुए नजर आए।

End of Feed