Bigg Boss 16 Finale: 12 फरवरी को बिग बॉस का फिनाले होने वाला है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में घर के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की जर्नी के उनकी जर्नी दिखाई गई। शालीन भनोट, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स हैं। शिव ठाकरे (Shiv Thakare) ने बिग बॉस के इस सीजन पर राज किया है। घर में शिव ने अपने शानदार गेम से लोगों का दिल जीत लिया है। शिव ठाकरे ने बिग बॉस 13 के एक्स कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, शिव ठाकरे को जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है। शो में 23 मिनट तक शिव ठाकरे की जर्नी को दिखाया गया है। बिग बॉस के इतिहास में इससे पहले 20 मिनट तक सिद्धार्थ शुक्ला की जर्नी को दिखाया गया था। सिद्धार्थ शुक्ला का सीजन आज भी लोगों को याद है। भले ही एक्टर आज हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनका काम लोगों को याद है।
शिव ने तोड़ा सिद्धार्थ शुक्ला का रिकॉर्ड
फिनाले से पहले शिव ठाकरे की ये कामयाबी उन्हें ट्रॉफी के करीब लेकर जाएगी। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इस बार शिव ठाकरे या प्रियंका चाहर चौधरी में से कोई एक ट्रॉफी जीत सकता है। ज्यादातर लोगों का कहना है कि प्रियंका चाहर चौधरी शो जीत सकती हैं। प्रियंका चाहर चौधरी की जर्नी भी करीब 20 मिनट तक दिखाई गई है।
बिग बॉस के इतिहास में ऐसा अभी तक नहीं हुआ है। बिग बॉस 16 दर्शकों का फेवरेट सीजन रहा है,जिसकी वजह से शो को एक महीने का एक्सटेंशन मिला था। शो के विनर को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। आम जनता से लेकर सेलेब्स तक अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के लिए वोट अपील कर रहे हैं। फिनाले से पहले घर में रोहित शेट्टी पहुंचे हैं। रोहित किसी एक सदस्य को खतरों के खिलाड़ी 13 में हिस्सा लेना का मौका देने वाले हैं।
