Devoleena Bhattacharjee ने बच्चे के खातिर बनाई टीवी दुनिया से दूरी? कमबैक को लेकर दिया अपडेट

Devoleena Bhattacharjee On Comeback: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस से जब फैंस से सवाल पूछा कि वो अब टीवी पर कमबैक कब कर रही है? जिसका जवाब देते हुए देवोलीना ने सीधा ना कर दिया कि वो अभी काम नहीं करेंगी।

Devoleena Bhattacharjee On Comeback: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी जिन्हें सीरियल 'साथ निभाना साथिया' से घर-घर पहचान मिली वो आज छोटे परदे की बड़ी स्टार हो गईं हैं। एक्ट्रेस सीरियल के साथ-साथ सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 13 और 15 में भी नजर आ चुकी हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी की एक्टिंग ने सिर्फ स्क्रीन पर नहीं बल्कि दिलों दिमाग पर भी राज किया। अब देवोलीना एक मां बन गई है जो छोटे परदे से गायब चल रही हैं। हाल ही में देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के सवालों का जवाब देने वाला गेम खेला। इस दौरान एक फैंस उनके टीवी के कमबैक को लेकर सवाल पूछ डाला।

Devoleena Bhattacharjee On Comeback

इंस्टाग्राम पर देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) के फैंस ने उनसे कई सवाल किए जैसे बेटे जॉय और मदरहुड के बारें में। अपने टीवी के कमबैक वाले सवाल पर देवोलीना ने कहा कि 'फिलहाल तो टाइम है... जॉय थोड़ा बड़ा होगा उसके बाद।' देवो के इस जवाब से साफ हो गया है कि वो अब काफी लंबे समय तक टीवी दुनिया से दूर रहेंगी। सिर्फ देवोलीना ही नहीं टीवी की कई एक्ट्रेसेस ने बच्चा होने के बाद या तो इंडस्ट्री छोड़ दी या फिर काफी लंबे समय बाद कमबैक किया।

End of Feed