टीवी मसाला

प्रेग्नेंट Devoleena Bhattacharjee की मदद के लिए पति ने धुले कपड़े, बच्चे के जन्म से पहले बांटी जिम्मेदारी

Devoleena Bhattacharjee Husband Shanawaz Shaikh Wash Clothes To Help Her: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। हाल ही में देवोलीना भट्टाचार्जी के पति शानवाज शेख का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कपड़े धुलते नजर आए। इस वीडियो में शानवाज बच्चे के कंबल धुलते दिखाई दिये।

Image

देवोलीना भट्टाचार्जी के पति ने धुले कपड़े

Devoleena Bhattacharjee Husband Shanawaz Shaikh Wash Clothes To Help Her: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लाखों लोगों का दिल जीता है। देवोलीना भट्टाचार्जी के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। देवोलीना भट्टाचार्जी और उनके पति शानवाज शेख ने बच्चे के जन्म के लिए तैयारियां भी कर ली हैं। खास बात तो यह है कि उन्होंने बेबी के आने से पहले अपनी-अपनी जिम्मेदारियां तक बांट ली हैं। हाल ही में देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) के पति शानवाज शेख का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कपड़े धुलते नजर आए। इस वीडियो को खुद देवोलीना भट्टाचार्जी के पति शानवाज शेख (Shanawaz Shaikh) ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

शानवाज शेख (Shanawaz Shaikh) वीडियो में बेबी के कंबल धुलते दिखाई दिये। इस वीडियो में देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) भी कहती नजर आईं, "पापा बच्चे के कपड़े धो रहे हैं। ज्यादातर मैं धो चुकी, ये बस कंबल हैं। मोटे-मोटे हैं, इसलिए मैं नहीं धो रही।" इस वीडियो को शेयर करते हुए शानवाज शेख ने भी लिखा, "जिंदगी का एडवेंचर बस शुरू ही होने वाला है। फादरहुड को खुली बाहों से स्वीकारने के लिए तैयार हूं।" शानवाज शेख को यूं कपड़े धुलते देख फैंस भी इसपर खूब कमेंट कर रहे हैं।

शानवाज शेख (Shanawaz Shaikh) के वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, "बहुत अच्छे, आप दोनों अपना-अपना ख्याल रखें।" वहीं दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) से शादी करोगे तो ऐसा ही होगा।" तीसरे यूजर ने लिखा, "आप दोनों को अभी से ही ढेर सारी शुभकामनाएं।" बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी और शानवाज शेख के मम्मी-पापा बनने का फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article