टीवी मसाला

Dalljiet Kaur के एक्स पति निखिल को गर्लफ्रेंड संग देख भड़कीं Devoleena Bhattacharjee, कहा 'धोखा देना एक चॉइस है'...

Devoleena Bhattacharjee Reaction on Dalljiet Kaur ex Husband GF: आज मुंबई एयरपोर्ट पर टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर के एक्स पति निखिल को अपनी गर्लफ्रेंड संग देखा गया। ऐसे में अब अपनी दोस्त के एक्स हसबैंड की क्लास लगाते हुए देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह धोखे को एक चॉइस बता रही हैं।

Image

Devoleena Bhattacharjee Reaction on Dalljiet Kaur ex Husband GF

Devoleena Bhattacharjee Reaction on Dalljiet Kaur ex Husband GF: आज मुंबई में टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर के दूसरे एक्स पति निखिल पटेल को स्पॉट किया गया था। ऐसे में पेपस ने निखिल को उनकी नई गर्लफ्रेंड सफ़ीना नाजर के साथ देखा गया और एयरपोर्ट पर ही दोनों कोजी होते दिखे। यही देख सभी जनता हैरान रह गई क्यूँकी दिलजीत ने शादी टूटने का राज एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया था की निखिल एक ओपन मेरिज चाहते थे। ऐसे में अपनी दोस्त को सपोर्ट करते हुए देवोलीना भट्टाचार्जी ने निखिल को धोखा देने पर खरी खोटी सुनाई सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट करते हुए।

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) का पक्ष लेते हुए देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) लिखती हैं कि यह व्यक्ति पहले से ही शादीशुदा है और अभी तक तलाक भी नहीं लिया है। वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भारत आया है। अगर मैं सही हूं तो अभी इसकी दलजीत संग शादी को हुए सिर्फ ढेढ ही साल हुए थे फिलहाल वह उसका आपसी मामला है। लेकिन इन लोगों को किसी और की ज़िंदगी बर्बाद करने का अधिकार कौन देता है? निखिल दावा करते हैं कि उन्होंने कानूनी तौर पर शादी नहीं की। फिर वे 7 फेरे क्या थे, अगर असली शादी नहीं थी? उनके जैसे लोगों के लिए, हर चीज़, हर रिश्ते का मज़ाक उड़ाना बहुत आसान है। और फिर कुछ जागरूक लोग आएंगे और कहेंगे कि अगर वे दोनों खुश हैं, तो समस्या क्या है?”उनकी भलाई के बारे में क्या? क्या सब कुछ भूलकर आगे बढ़ जाना इतना आसान है? यह गलत है और हमेशा गलत ही रहेगा।”

Devoleena Bhattacharjee Reaction on Dalljiet Kaur ex Husband GF

Devoleena Bhattacharjee Reaction on Dalljiet Kaur ex Husband GF

ऐसे में एक्ट्रेस के इस कटाक्ष पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं क्यूँकी उन्होंने दलजीत का सपोर्ट किया इस वक्त। बात दें की बिग बॉस 13 में दलजीत कौर और देवोलीना भट्टाचार्जी साथ नजर आए थे। जानकारी के लिए दलजीत कौर ने साल पिछले साल निखिल पटेल (Nikhil Patel) संग दूसरी शादी की थी और उससे पहले टीवी एक्टर शालीन भनोट संग साल 2009 में सात फेरे लिए थे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article